विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2022

रिपोर्टर ने बच्चे से किया सवाल, पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे ?, दिया ऐसा जवाब, सुनकर हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर ने बड़े आसान तरीके से साथ बैठे छोटे बच्चे से पूछा कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है. इस सवाल का जवाब बच्चा बड़े सीधे-सादे लेकिन मजाकिया अंदाज़ में देता है जिसकी किसी ने उम्मीद ही नहीं की होगी.

रिपोर्टर ने बच्चे से किया सवाल, पूछा- बड़े होकर क्या बनोगे ?, दिया ऐसा जवाब, सुनकर हंसते-हंसते पेट पकड़ लेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक छोटे लड़के का मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक रिपोर्टर बच्चे से कुछ सवाल पूछ रहा है. बच्चा वैसे तो काफी छोटा है लेकिन जिस अंदाज़ में वो रिपोर्टर के सवालों के जवाब दे रहा है उसे देखकर आप सोचेंगे की भला इतना छोटा सा लड़का बिना सोचे समझे कैसे जवाब दिए जा रहे है. वीडियो की खास बात ये है कि बच्चे के जवाब इतने मजेदार हैं कि उन्हें सुनने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे. बल्कि ये कहें कि हंसते-हसंते आपका पेट दर्द होने लगेगा. वीडियो ऐसा है कि इसे आप बार-बार देखेंगे तो भी आपका मन नहीं भरेगा.

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर ने बड़े आसान तरीके से साथ बैठे छोटे बच्चे से पूछा कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है. इस सवाल का जवाब बच्चा बड़े सीधे-सादे लेकिन मजाकिया अंदाज़ में देता है जिसकी किसी ने उम्मीद ही नहीं की होगी. लड़के ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में कहा, 'न पढ़े हैं न लिखे हैं तो हम क्या बनेंगे? हां बड़े हो जाएंगे तो काम करेंगे, अपना घर बसाएंगे, खाएंगे-पीएंगे, बीवी रखेंगे. और क्या करेंगे, दो-तीन बच्चा होगा. अब इससे ज्यादा क्या करेंगे.' बच्चे का जवाब सुनकर रिपोर्टर हैरान रह जाता है और हंसने लगता है.

देखें Video:

फिर रिपोर्टर कहता है कि मतलब शादी के बाद 2-3 बच्चा करोगे? यह सुनकर बच्चा गुस्सा जाता है और फिर कहता है, 'बच्चा नहीं करेंगे तो हम बिना बच्चा के रहेंगे क्या?' वीडियो में बच्चे और रिपोर्टर की बातचीत इतनी मजेदार है कि इसने लोगों को हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए मजबूर कर दिया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अंत तक का जरूर इंतजार करें.' वीडियो को अबतक 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boy Funny Video, Reporter Video Viral, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com