देश के स्मार्टफोन यूजर्स औसतन 1 जीबी डेटा रोजाना खपत करते हैं, जबकि कुछ समय पहले तक ही यह औसत 4 जीबी प्रतिमाह का था. वहीं एंट्री लेवल, मिड और प्रीमियम लेवल खंडों के यूजर्स की दैनिक ऑनलाइन गतिविधियां 90 मिनट से ज्यादा की होती हैं. नीलसन इंडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई. नीलसन स्मार्टफोन 2018' रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया में भारत में स्मार्टफोन का बाजार सबसे तेजी से उभर रहा है, क्योंकि यहां किफायती हैंडसेट और किफायती डेटा की पैठ बढ़ी है. सभी खंडों के स्मार्टफोन की मांग यहां बढ़ी है.
Jio के हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाले पैक बाकी रीचार्ज प्लान से कितने बेहतर?
आईपीजी-नीलसन इंडिया के निदेशक (प्रौद्योगिकी) अभिजित माटकर ने कहा, "हाई स्पीड 4जी इंटरनेट का उदय, बजट मोबाइल हैंडसेट, कॉल, डेटा की कीमतों में सुधार से भारत में स्मार्टफोन रखनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ी है." यहां के मास मार्केट की मांग को पूरा करने के लिए नए चीनी और भारतीय हैंडसेट निर्माताओं ने 5,000 रुपये से भी कम की कीमत में किफायती हैंडसेट लांच किए हैं.
मोबाइल डेटा खपत में भारत ने अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़ा, बन गया दुनिया में नंबर वन
बात जब एप के प्रयोग की आती है, तो भात में चैट और वीओआईपी एप्स को सभी ग्राहक खंडों में बोलबाला है, जिसके बाद ब्राउसर एप आते हैं. निष्कर्षो में कहा गया कि सभी खंडों यूटोरेंट बीटा एप सबसे ज्यादा डेटा की खपत करता है, उसके बाद यूट्यूब है.
(इनपुट-आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Smartphone, Smartphone Users, India