विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2013

नौ दिन में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को मिली मौत की सजा

किम ने बताया कि गत 23 जनवरी को अपने पड़ोस की साढ़े तीन साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद ऋषि द्वारा हत्या किए जाने पर अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और 24 घंटे के भीतर आरोपपत्र प्रस्तुत करने के बाद अदालत से मामले के त्वरित निष्पादन का अनुरोध किया
कटिहार: बिहार के कटिहार जिला की एक अदालत ने साढ़े तीन साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के एक अभियुक्त को शनिवार को सजा-ए-मौत सुनाई।

पुलिस अधीक्षक किम ने बताया कि जिला जज बीएन पांडेय ने बरारी थाना के भैंस दियारा गांव निवासी साढ़े तीन साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के अभियुक्त संजय ऋषि को आज सजा-ए-मौत सुनाई।

किम ने बताया कि गत 23 जनवरी को अपने पड़ोस की साढ़े तीन साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद ऋषि द्वारा हत्या किए जाने पर अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और 24 घंटे के भीतर आरोपपत्र प्रस्तुत करने के बाद अदालत से मामले के त्वरित निष्पादन का अनुरोध किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अदालत द्वारा गत 28 जनवरी को संज्ञान लिए जाने के बाद उसकी त्वरित सुनवाई करते हुए घटना के मात्र नौ दिनों के भीतर मामले का निष्पादन कर दिया।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कटिहार, बिहार, रेप, बलात्कार, हत्या, मौत की सजा, Katihar, Bihar, Rape, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com