विज्ञापन
This Article is From May 19, 2020

लॉकडाउन में सड़क पर आ गए ढेरों मोर, कर दिया ट्रैफिक जाम, फिर पंख उठाकर किया डांस - देखें Video

सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. सड़क पर बहुत सारे राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacocks) आकर बैठ गए.

Also Read in
लॉकडाउन में सड़क पर आ गए ढेरों मोर, कर दिया ट्रैफिक जाम, फिर पंख उठाकर किया डांस - देखें Video
सड़क पर आ गए इतने सारे मोर, गाड़ी आई तो पंख उठाकर करने लगे डांस...

कोरोनावायरस (CoronaVirus) के चलते भारत को 31 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) रखा है. लेकिन सरकार ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. सड़क पर बहुत सारे राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacocks) आकर बैठ गए. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान (Parveen Kaswan) ने शेयर किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि सड़क पर काफी संख्या में मोर आ गए, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार आती है और उसको देखकर मोर सड़क खाली करने लगते हैं. वहीं एक मोर को पंख उठाकर डांस करते भी देखा गया. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राष्ट्रीय पक्षी द्वारा अद्भुत यातायात जाम.' इस वीडियो को राजस्थान का बताया जा रहा है.

देखें Video:

इस वीडियो को उन्होंने 17 मई को शेयर किया था, जिसके अब तक 1.3 लाख व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 11 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. कई मोरों को अपने पंख फैलाते हुए और सड़क से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है क्योंकि एक वाहन उनके पास पहुंचा था. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Peacocks, Traffic Jam, CoronaVirus LockDown, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com