विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2019

Pulwama Attack के बाद मुंबई पुलिस ने की मॉक ड्रिल, तो पब्लिक भी हो गई कन्फ्यूज, VIDEO VIRAL

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) के बाद मुम्बई पुलिस ने मुम्बईवासियों की सुरक्षा की स्थिति जांचने के लिए एक काउंटर-टेरर मॉक ड्रिल (Counter-Terror Mock Drill) किया, जो कि घंटों तक चला.

Pulwama Attack के बाद मुंबई पुलिस ने की मॉक ड्रिल, तो पब्लिक भी हो गई कन्फ्यूज, VIDEO VIRAL
मुम्बई में आंतकी हमले से मची खलबली, लेकिन सच निकला कुछ और...
  • Pulwama Attack के बाद मुंबई में मॉक ड्रिल
  • घंटों तक चला ये काउंटर-टेरर मॉक ड्रिल
  • घबराए लोगों ने बनाई वीडियो
मुम्बई:

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) के बाद देशवासियों में गुस्सा है. इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवानों ने अपनी जान गवाईं है. राजनेता, फिल्मी सितारे और भारतवासी, हर कोई इस आंतकी हमले की निंदा कर रहे हैं. वहीं, मुम्बई पुलिस ने इस माहौल में मुम्बईवासियों की सुरक्षा की स्थिति जांचने के लिए एक काउंटर-टेरर मॉक ड्रिल (Counter-Terror Mock Drill) किया, जो कि घंटों तक चला. 

स्टोरीपिक के मुताबिक यह आतंकवाद विरोधी मॉक ड्रिल (Counter-Terror Mock Drill) मुम्बई के विरार में मौजूद डी मार्ट (DMart) में की. लेकिन 3 घंटों तक चले इस मॉक ड्रिल को कुछ लोग सचमुच का आंतकी हमला समझ बैठे. जिस वजह से लोगों ने घबराहट में आकर वीडियो बनाया. इन वीडियो को वॉट्सएस (WhatsApp), ट्विटर (Twitter) और फेसबुक (Facebook) पर इसे सच में हुआ आतंकी हमला बताकर वायरल कर दिया. किसी ने वीडियो के साथ लिखा कि पुलिस ने मॉल में बम्ब रखने आए आंतकी को धर दबोचा तो किसी ने इन वीडियो को मुम्बई में आंतकी हमला बताकर शेयर कर दिया. 

 

ये मॉक ड्रिल पालघर जिले की पुलिस ने रॉइट कंट्रोल पुलिस (Riot Control Police) और क्विक रिस्पॉन्स टीम (Quick Response Team)  के साथ मिलकर किया. इस मॉक ड्रिल में यूनिफॉर्म पहने टीम एक नकली आतंकी को पकड़कर ले जाती है. 

बता दें, 14 फरवरी की शाम जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Blast) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF) का काफिला गुजर रहा था. सीआरपीएफ (CRPF) काफिले पर हुए हमले में करीब 60 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ था. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया. इस पुलवामा हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ (CRPF) के जवान शहीद हुए हैं. 

 

VIDEO: प्राइम टाइम: पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Attack, Jaish-e-Mohammed, Pulwama Hamla, पुलवामा आतंकी हमला, Mumbai Terror Attack, Pulwama Attack Photos, Pulwama Attack Video, Pulwama Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com