कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के बेटे, रेहान राजीव वाड्रा (Raihan Rajiv Vadra), रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) के वन्यजीवों की तस्वीर (wildlife Photography) लेने में व्यस्त हैं. 20 वर्षीय रेहान शौकिया फोटोग्राफी करते हैं. उन्होंने हालही में एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी राजस्थान के वाइल्डलाइफ रिजर्व की स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं. मंगलवार की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जहां एक बाघ के आंख की तस्वीर क्लिक की. इस तस्वीर में बाघ छिपकर जासूसी करता देखा जा सकता है.
रेहान वाड्रा के मुताबिक, तस्वीर में दिखने वाला बाघ, टी-101 है. इस तस्वीर को उन्होंने 6 अक्टूबर को नेशनल पार्क के जोन-6 से लिया था.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
Eye Spy
— Raihan Rajiv Vadra (@raihanrvadra) October 7, 2020
T-101, Zone - 6, Ranthambore National Park, 06/10/20. pic.twitter.com/nQ5g2RV9Wp
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर को कई लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत खूबसूरत दृश्य को कैप्चर किया है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार तस्वीर.'
रेहान वाड्रा ने 26 सितंबर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वह आठ महीने के अंतराल के बाद जल्द ही "जंगल में लौटेंगे". पिछले हफ्ते, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क की यात्रा की थी, जिसे उन्होंने अपनी पसंदीदा जगह कहा था. रेहान वाड्रा ने रणथंभौर के बाघों की कई तस्वीरें साझा की हैं. आइए देखते हैं...
जून में, प्रियंका गांधी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने बेटे द्वार क्लिक की गई एक तस्वीर भी साझा की थी. तस्वीर में झाड़ियों के बीच एक मोर को खड़ा दिखाया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं