विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, तभी हुआ बच्चे का जन्म और फिर...

9 Months Pregnant Woman commit suicide: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' कबीर का सबसे प्रसिद्ध ये दोहा (Kabir Dohe) खतरनाक हादसों से बाल-बाल बचने वाले लोगों पर एकदम सटीक बैठता है. इस बार ये दोहा इस नवजात बच्चे के लिए कही जा सकती है.

Also Read in
गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, तभी हुआ बच्चे का जन्म और फिर...
गर्भवती महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, फंदे पर लटके हुए दिया बच्चे को जन्म 
नई दिल्ली:

Pregnant woman commit suicide: 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' कबीर का सबसे प्रसिद्ध ये दोहा (Kabir Dohe) खतरनाक हादसों से बाल-बाल बचने वाले लोगों पर एकदम सटीक बैठता है. इस बार ये दोहा इस नवजात बच्चे के लिए कही जा सकती है. मध्य प्रदेश के कटनी (Katni, Madhya Pradesh) ने जन्मा एक नवजात अभी दुनिया में आया भी नहीं था, कि उसकी मां ने खुद को पंखे से फांसी लगा ली (Pregnant woman commit suicide). बच्चा अभी मां की कोख में ही है. 

कंडोम के बाद जल्द आ सकता है Male Birth Control Gel, ऐसे कर सकेंगे पुरुष इस्तेमाल

इस आत्महत्या के दौरान ही इस महिला का प्रसव (Pregnant women delivery) हुआ और ये नवजात बच्चा नाल से मां के पैरों के बीच लटकता रहा. जी हां, मां का दम तोड़ने से पहले ही प्रसव होता है और ये बच्चा बाहर आकर शिशु नाल से लटका रहता है. काफी देर बाद पुलिस आती है फिर वो लेडी डॉक्टर को बुलाते हैं. 

कौन होगा राजस्थान का राष्ट्रपति? पूछा गया ये सवाल तो देखें क्या दिया युवाओं ने जवाब

डॉक्टर उस लटकते हुए बच्चे की शिशु नाल काट उसे जिला अस्पताल में पहुंचाती है, जहां अब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य है. 

बता दें, गरीबी से तंग आकर लक्ष्मी नाम की महिला ने आत्यहत्या (Woman suicide) की, जो 9 महीने गर्भवती थी. उनके पति संतोष ठाकुर खेतिहर मज़दूर हैं. मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर कविता साहिनी ने बताया, ‘‘जब मैं मौके पर पहुंची, उस वक्त लक्ष्मी मर चुकी थी. उसी बीच मैंने अचानक देखा कि उसके पैरों से लटकता हुआ जिंदा एक नवजात बच्चा है, जो मृत महिला के गर्भनाल में जुड़ा हुआ था और उसके पैरों से लटका हुआ था. इस महिला का यह पांचवां बच्चा है. अत्यधिक गरीबी के चलते वह अपने बच्चों का लालन-पालन ठीक से नहीं कर पा रही थी.''

चेन्नई के मशहूर '2 रुपये वाले डॉक्टर' का निधन, कभी सिर्फ 25 पैसे में लोगों का करते थे इलाज

वीडियो - गर्भावस्था में भी अकेली हैं ये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnant Woman Suicide, Pregnant Woman Commit Suicide, MP Pregnant Women Suicide, Suicide, Kabir Dohe, Dead Pregnant Women Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com