विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

अमेरिकी सिंगर पेरिस हिल्टन ने किया पहली सेल्फी का दावा, ट्विटर यूजर्स ने कहा- झूठ मत बोलो

अमेरिका की मशहूर सिंगर पेरिस हिल्टन ने सोमवार को ट्विवर पर अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ एक सेल्फी फोटो ट्वीट किया था.

अमेरिकी सिंगर पेरिस हिल्टन ने किया पहली सेल्फी का दावा, ट्विटर यूजर्स ने कहा- झूठ मत बोलो
  • अमेरिका की मशहूर सिंगर पेरिस हिल्टन ने किया पहली सेल्फी लेने का दावा
  • ट्विटर यूजर्स ने पुरानी फोटो का सबूत देते हुए कहा- झूठ मत बोलो
  • कुछ ने तो मैडोना को सेल्फी की खोज करने वाली महिला बतलाया.
नई दिल्ली: अमेरिका की मशहूर सिंगर पेरिस हिल्टन ने सोमवार को ट्विटर पर अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के साथ एक सेल्फी ट्वीट किया था. उन्होंने सेल्फी डालते हुए ट्विटर पर लिखा था कि 11 साल पहले आज के ही दिन मैंने और ब्रिटनी स्पीयर्स ने सेल्फी की खोज की थी. इस ट्वीट के बाद पेरिस हिल्टन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं. ट्विटर यूजर्स ने कई ऐसे सेल्फी फोटो ट्वीट करते हुए प्रूफ दिया कि नहीं पेरिस, आपसे पहले भी कई सेल्फी ली जा चुकी है. इतना ही नहीं, कुछ ने तो कई पुरानी फोटो भी डाले. एक शख्स ने दुनिया के सात अजूबों में गिने जाने वाले ताज महल के सामने क्लिक करने वाले व्यक्ति जॉर्ज हैरिसन को 1966 में पहली सेल्फी की खोज करने वाला बतलाया.यह भी पढ़ें: पेरिस हिल्टन ने लगाए 'छम्मक-छल्लो' पर ठुमके

एक यूजर्स ने पेरिस को यह ट्विट करते हुए लिखा कि सॉरी, बिल नी ने आपसे पहले 1999 में ही सेल्फी की खोज की थी. उस यूजर्स के द्वारा डाली गई फोटो में वर्तमान वेब मीडिया नेटवर्क नेटफ्लिक्स पर आने वाला प्रोग्राम 'बिल नी सेव्ज द वर्ल्ड' के मुख्य किरदार निभा रहे बिल नी को क्रेडिट दिया जोकि एक प्लेन में पुराने कैमरे के साथ फोटो क्लिक की थी. कुछ ने तो मैडोना को सेल्फी की खोज करने वाली महिला बतलाया. VIDEO: बॉलीवुड में काम करने में खुशी होगी : हिल्टन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paris Hilton, First Selfie, Britney Spears
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com