विज्ञापन

गजब का टैलेंट! पकौड़े तलते-तलते उसी तेल पर बना डाली चाय, वीडियो देख लोग बोले- एक तीर से दो शिकार!

Pakistan Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों पाकिस्तान के एक शख्स का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग शख्स के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में बंदे का कारनामा देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे.

गजब का टैलेंट! पकौड़े तलते-तलते उसी तेल पर बना डाली चाय, वीडियो देख लोग बोले- एक तीर से दो शिकार!
कड़ाही में खौल रहा था तेल और ऊपर उबल रही थी चाय, वेंडर का जुगाड़ देख चकरा जाएगा सिर

Pakora Chai Jugaad Video: सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अजीब है, यहां कब क्या वायरल हो जाए कह नहीं सकते. हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक रोड साइड दुकानदार कड़ाही में पकौड़े तलते हुए उसी तेल में चाय भी बनाता नजर आ रहा है. शख्स के इस अजीबोगरीब कारनामें को देखकर लोग कह रहे हैं, 'इसे कहते हैं एक पंथ दो काज'

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान की साइकिल एंबुलेंस का उड़ा मजाक, सोशल मीडिया पर लोग जमकर ले रहे हैं मौज

जुगाड़ देख हक्के-बक्के रह गए लोग (Incredible Jugaad That Left Everyone Shocked)

तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो में रोडसाइड वेंडर के इस अतरंगी जुगाड़ को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं. वहीं कुछ लोग इसे असली मल्टीटास्किंग बता रहे हैं. वहीं मौज लेते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अरे भाई, ऐसा टैलेंट सिर्फ पड़ोसी मुल्क में ही देखने को मिल सकता है.' वीडियो में आप देखेंगे कि, एक तरफ कड़ाही में जहां सनसनाते तेल में कुरकुरे पकौड़े तले जा रहे हैं. वहीं बंदा उसी कड़ाही के ऊपर एक बर्तन में चाय उबालता नजर आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (pakistani food reel)

तहलका मचाते इस वीडियो को देखकर यकीनन बड़े-बड़े इंजीनियर्स का भी सिर चकरा जाए. वीडियो देख चुके यूजर्स बंदे की सूझबूझ की दाद दे रहे हैं. एक ओर कुछ लोग दुकानदार की गजब की स्पीड और टाइम सेविंग ट्रिक की तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं, 'एक ही समय में दो काम करने का इससे अच्छा तरीका शायद ही देखा हो.' फिलहाल वीडियो के लोकेशन की स्वतंत्र रुप से पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:-भयंकर ऑफर: एक अजगर लाइए और फ्री में पिज्जा खाइए, जानिए क्या है पूरा मामला

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Street Vendor, Pakistan, Pakora Chai Combo, Pakistan Trending Video, Tea Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com