पाकिस्तान (Pakistan) के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) की कराची (Karachi) स्थित मजार के सामने एक लड़की के जोरदार नृत्य का वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है. 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सफेद परिधान में जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर नृत्य कर रही है. लड़की ने चेहरे के बड़े हिस्से को सफेद कपड़े से ढांक रखा है, इसलिए उसकी शक्ल वीडियो में साफ नजर नहीं आ रही है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
A girl in full hijaab dancing at the front of #QaideAzam tomb for her TikTok video! pic.twitter.com/XkDAmqnHCa
— Instant lollywood (@Instantlollywo3) February 23, 2020
यह नृत्य सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर के निशाने पर है. इसके विरोध में लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि लोगों को खुद सोचना चाहिए कि क्या यह जगह इस तरह के काम के लिए सही है. मजार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को यह टिक टॉक वीडियो बनाने से रोकना चाहिए था.
एक महिला यूजर ने लिखा, "शायद लड़की का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. लगता है, मजार पर कुछ खाने को मांग रही है."
एक अन्य यूजर ने लिखा, "अफसोस, एक राष्ट्र के रूप में हम कितना गिर चुके हैं."
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं