विज्ञापन

रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ

एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें लगता है कि मुंबई भारत के उन चुनिंदा शहरों में से एक है, जहां देर रात अकेले बाहर निकलने पर भी ज्यादा डर या घबराहट महसूस नहीं होती.

रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ
मुंबई में रात में सफर कितना सुरक्षित

मुंबई की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह मुंबई लोकल में रात 12.30 बजे सफर करती है और उन्हें यह पूरी तरह सुरक्षित लगता है. महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें लगता है कि मुंबई भारत के उन चुनिंदा शहरों में से एक है, जहां देर रात अकेले बाहर निकलने पर भी ज्यादा डर या घबराहट महसूस नहीं होती. इंस्टाग्राम यूजर अदिति ठाकुर ने एक वीडियो शेयर कर अपने अनुभव शेयर किए. उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद भी मुंबई की सड़कों पर घूमते समय उन्हें सुरक्षित महसूस होता है और यही बात इस शहर को दूसरे शहरों से अलग बनाती है.

वीडियो में मुंबई की रात की झलक दिखाई गई हैं, जिनमें रोशनी से जगमगाती सड़कें, स्थानीय रेलवे स्टेशन और शहर का नाइट लाइफ माहौल दिख रहा है. अदिति ने रात करीब 12:30 बजे मरीन लाइन्स रेलवे स्टेशन से वीडियो रिकॉर्ड किया. उन्होंने बताया कि स्टेशन के आसपास पुलिसकर्मी मौजूद थे और देर रात होने के बावजूद उन्हें किसी तरह का डर महसूस नहीं हुआ. अदिति का कहना है कि मुंबई की पुलिस व्यवस्था, रात में भी लोगों की आवाजाही और शहर का जीवंत माहौल महिलाओं को अधिक सुरक्षित महसूस कराता है.

अदिति ने वीडियो में आगे कहा कि मुंबई में देर रात भी महिलाओं को अकेले सफर करते या सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है. उनके अनुसार, भारत के कई अन्य शहरों में महिलाएं अंधेरा होने के बाद बाहर निकलने से बचती हैं या फिर सावधानी बरतती हैं, लेकिन मुंबई का माहौल उन्हें अलग महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ में आता है कि मुंबई को सपनों का शहर क्यों कहा जाता है. साथ ही उन्होंने शहर के प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने अदिति की बात से सहमति जताते हुए कहा कि मुंबई महिलाओं के लिए भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है. कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने भी देर रात सफर के दौरान खुद को सुरक्षित महसूस किया है.

यह भी पढ़ें:- अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Women Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com