Muskan Ranka House Tour: मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर मुस्कान रांका इन दिनों वायरल हो रही हैं. वजह है उनका 2BHK अपार्टमेंट टूर वीडियो, जिसने Instagram पर 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. वीडियो की शुरुआत में जब उनसे पूछा गया कि मुंबई में कितना किराया देती हो, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, मेरी दोनों किडनी के बराबर, ब्रो. जब असली रकम सामने आई तो कई लोगों के होश उड़ गए.
ये भी पढ़ें:-करोड़ों की सैलरी और शादी से पहले शर्त...OpenAI महिला कर्मचारी ने कहा- इस शर्त के बिना नहीं करूंगी शादी
कितना है किराया? (high rent Mumbai)
मुस्कान ने खुलासा किया कि वह हर महीने 1,11,000 रुपये किराया देती हैं, जिसमें मेंटेनेंस चार्ज भी शामिल है. यह फ्लैट बांद्रा के प्रीमियम एरिया में स्थित है. मुंबई 2BHK rent, Bandra apartment rent, Mumbai expensive rental market जैसे कीवर्ड इस वक्त ट्रेंड कर रहे हैं. फ्लैट का इंटीरियर सफेद, टोप और बेज रंगों से सजा हुआ है. उन्होंने इसे प्यार से बड्डी भवन नाम दिया है. हालांकि, उन्होंने पहले इसे करीब 600 स्क्वेयर फीट बताया था, लेकिन कई यूजर्स का कहना है कि कैमरे में यह जगह उससे बड़ी दिखती है.
मुंबई का महंगा रेंटल मार्केट (Mumbai's Expensive Rental Market Reality)
रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के मुताबिक बांद्रा वेस्ट, अंधेरी वेस्ट और साउथ मुंबई जैसे इलाकों में 2BHK का किराया 80,000 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक हो सकता है. Horizon Proptech की रिपोर्ट बताती है कि बांद्रा देश के सबसे महंगे रेंटल इलाकों में शामिल है. मुस्कान के घर में दो बेडरूम, किचन, लिविंग रूम और छोटी बालकनी भी है.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में 2.9 करोड़ की सैलरी छोड़...बीवी बच्चों को लेकर इंडिया क्यों लौट रहा है ये NRI? चौंका देगी वजह
प्रोफेशनल लाइटिंग सेटअप से साफ है कि वह फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर हैं और घर ही उनका स्टूडियो भी है.आम लोगों के लिए महानगर में घर लेना या किराए पर रहना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है. मुंबई में रहना सच में एक्सपेंसिव है और यह वायरल वीडियो उसी हकीकत का आईना बन गया है.
ये भी पढ़ें:-दुल्हन पर फूलों की जगह हुई पैसों की भयंकर बारिश, ससुराल वालों ने बहूरानी पर उड़ाए 8.5 करोड़ के नोट
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं