विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2021

टीवी सीरियल देख रही थी मां, तभी बेटी ने चिढ़ा दिया, फिर जो हुआ...

सिरियल इस देश की आन है, बान है और शान है. इसके बिना महिलाओं को चैन नहीं है. सिरियल देखने के समय अगर इन्हें कोई परेशान कर दे तो फिर किसी की नहीं सुनती हैं. सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है.

टीवी सीरियल देख रही थी मां, तभी बेटी ने चिढ़ा दिया, फिर जो हुआ...

सिरियल इस देश की आन है, बान है और शान है. इसके बिना महिलाओं को चैन नहीं है. सिरियल देखने के समय अगर इन्हें कोई परेशान कर दे तो फिर किसी की नहीं सुनती हैं. सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपना फ़ेवरेट सिरियल देख रही होती है, तभी उसकी बेटी उसको परेशान कर देती है. इस पर मां खीज जाती हैं और बेटी को खरी खोटी सुनाने लगती हैं. वीडियो देखने के बाद यूज़र्स की हंसी रुक ही नहीं रही है. इस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं.

वीडियो देखें

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सोफ़े पर बैठकर टीवी पर सीरियल देख रही है, तभी महिला की बेटी महिला को डिस्टर्ब कर देती है. इससे महिला खीज जाती है और बेटी को गुस्से में डांटने लगती है. ये वीडियो इतना फनी है कि हर कोई इसे देख कर हंस रहा है. लोग इस वीडियो पर मज़े भी ले रहे हैं.

अभी तक इस वीडियो पर 24 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक्स किए हैं. इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी आए हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बेटी मार खाने वाला काम कर रही है. आंटी को गुस्सा आया तो मार भी देगी. वहीं इस वीडियो पर दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- तुम आंटी को परेशान क्यों करती हो?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Daughter Video, Funny Video, Viral Video, Trending News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com