विज्ञापन

स्कूल जाने से भागता बच्चा और हार न मानने वाली मां, 41 सेकंड के वीडियो ने छू लिया दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक छोटा सा वीडियो आज लाखों लोगों को उनके बचपन में ले गया है. इसमें एक मां अपने बच्चे को स्कूल ले जाने के लिए जिस जद्दोजहद से गुजरती है, वही इस वीडियो की सबसे बड़ी ताकत बन गई है.

स्कूल जाने से भागता बच्चा और हार न मानने वाली मां, 41 सेकंड के वीडियो ने छू लिया दिल
स्कूल ना जाने की जिद्द करते बच्चे को भेजने के लिए...मां ने लगा दिया एड़ी चोटी का जोर

Mother Kid School Video: सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा स्कूल जाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं होता. देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल जाने से बचने की पूरी कोशिश कर रहा है, जबकि उसकी मां उसे समझाने और ले जाने में जुटी है. यह नजारा हर उस इंसान को अपना सा लग रहा है, जिसने कभी स्कूल का बस्ता देखकर मुंह बनाया हो. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो से खुद को जोड़ पा रहे हैं और अपनी पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं.
 

वीडियो में मां अपने बच्चे को समझाती दिखती है कि स्कूल जाना कितना अहम है और यही मां-बेटे की जद्दोजहद सोशल मीडिया यूज़र्स को अपनी बचपन की याद दिला रही है. 

स्कूल और बचपन की जंग (School going child viral)

वीडियो के मुताबिक मां जानती है कि पढ़ाई ही बच्चे के बेहतर भविष्य की कुंजी है. वह समझती है कि सच्ची सुरक्षा शॉर्टकट से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और ज्ञान से मिलती है. यही वजह है कि कुछ यूजर्स इसे एक जिम्मेदार और जागरूक मां की मिसाल बता रहे हैं. महज 41 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 36.3K से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह वीडियो याद दिलाता है कि शिक्षा के पीछे मां बाप की मेहनत और जज्बा कितना बड़ा होता है, जिसे बच्चे अक्सर समझ नहीं पाते.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर सवाल और भावनाएं (Public Reaction Social Media Response)

इस वायरल वीडियो पर बहस भी छिड़ गई है. एक यूजर ने सवाल किया कि, 'जिस स्कूल से भविष्य बनता है, उसी से हर बचपन क्यों कतराता है.' वहीं कुछ लोग इसे मजेदार बताते हुए हंस रहे हैं, तो कुछ की आंखें नम हो गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो को एक्स पर @Mariyam_MBD नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि, 'मां चाहे खुद अनपढ़ हो, लेकिन बच्चों को हमेशा पढ़ाना चाहती है.'

ये भी पढ़ें:- बॉस ने थोड़ा रुक कर काम करने के लिए बोला, लड़की ने दिया ऐसा जवाब, हर कोई कर रहा तारीफ

ये भी पढ़ें:- सुनार की दुकान का सबसे बड़ा सीक्रेट, आखिर गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटकर देते हैं सोना-चांदी

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Forces Child To Go School Video, Mother Child School Video, Viral Video, School Going Child Viral, Maa Bacche Ko School Le Jati Hui Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com