सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों मां- बेटी (Mother And Daughter Viral Video) की एक जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. साथ ही इनके वीडियो भी वायरल (Viral Video) हो रहे हैं. दरअसल बात यह है कि मां-बेटी की यह जोड़ी बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Actor Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) का मशहूर गाना 'खुल के जीना का...' (Khul Ke Jeene Kaa) को बेहद सुरीली आवाज में गाते हुए नजर आ रही हैं. जैसा कि आपको पता है हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' डिजिटल प्लेफॉर्म पर रिलीज की गई है.
इस फिल्म को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं. सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के गाने भी लोगों के बीच में काफी मशहूर है. सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. सिर्फ इतना ही नहीं आए दिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनके फिल्मों के गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जहां तक इस वायरल वीडियो (Viral Video) की बात करें तो इसे यूजर @Pineapple रायता द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक खास मैसेज के साथ शेयर किया गया है "क्विक कवर अलर्ट खुल के जीना का". साथ ही साथ सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया गया है. इसमें लिखा है, जिस पल हमने इस गाने को सुना.. हमने तभी सोच लिया था कि इसे अपने तरीके से एक बार जारूर गाएंगे. 'दिल बेचारा' का गाना 'खुलके जीना का' हमारा 'कारमोज़ाइज्ड' संस्करण है. आगे इस मैसेज में लिखा गया है, सुशांत सिंह राजपूत के काम को हमेशा सराहा जाएगा और उनके जैसी खूबसूरत आत्मा को हमेशा याद किया जाएगा.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर के कुछ घंटे के अंदर ही वायरल होने लगा, साथ ही साथ कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है. आपको बता दें कि अब तक इस वीडियो को 5 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा , आपने सही कहा मैम. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा वाह मैम सच में शानदार है यह वीडियो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं