सोशल मीडिया पर जानवरों के ऐसे बहुत से वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें जानवरों की दोस्ती और उनकी मजेदार हरकतों के बहुत से प्यारे वीडियो देखने को मिलते हैं. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, जिसमें पेड़ की डाल पर बैठे एक बंदर (Monkey) और कोबरा (Cobra) के बीच एक हैरान कर देने वाली दोस्ती को दिखाया गया है. यह फुटेज, जिसे इंस्टाग्राम पर 53 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं, प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य पर प्रकाश डालता है.
कोबरा स्पष्ट रूप से ग्रह पर सबसे खतरनाक सरीसृपों में से जाने जाते हैं, जो बहुत जहरीले होंते हैं और किसी की भी जान ले सकते हैं. लेकिन इस वीडियो में जो हुआ वह आपने शायद ही कभी देखा हो. एक बंदर को खिलौना समझकर एक किंग कोबरा के साथ खेलते हुए देखा गया है. फुटेज में, एक पेड़ की ऊंचाई पर बैठा बंदर आत्मविश्वास से सांप की पूंछ पकड़ लेता है और उसे इधर-उधर घुमाता है जैसे कि वह किसी बच्चे का खिलौना हो. आश्चर्यजनक रूप से वश में किया गया कोबरा, बंदर की हरकतों को सहन करता हुआ दिखाई देता है, जिसे देख तो कोई भी हैरान रह जाएगा.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
जैसे ही वीडियो दर्शकों ने देखा, कुछ लोग हैरान रह गए, एक ने कमेंट किया, "यह देखना बहुत डरावना है." लेकिन, सभी भावनाएं भय से प्रभावित नहीं थीं. कुछ लोगों ने बंदर के साहस और दृढ़ता की प्रशंसा की. एक दर्शक ने बंदर की तारीफ करते हुए कहा, "शानदार लड़ाई, बंदर!"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं