विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2011

माया से मिलने के लिए मेयर ने पहना बुर्का

बरेली की मेयर सुप्रिया एरन नगर निगम की समस्याओं से माया को रूबरू करना चाहती थीं लेकिन बरेली प्रशासन ने उन्हें नज़रबंद कर लिया।
बरेली: उत्तर प्रदेश में मायावती आवाम के कितना करीब हैं यह तो आप कई बार देख चुके हैं। सीएम जहां−जहां जाती हैं वहां पब्लिक से कहीं उनका सामना न हो जाए इसके लिए माया के दौरे से पहले प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगा दिया जाता है। आम जनता तो छोड़िए बरेली की मेयर के लिए भी मैडम माया से मिलना आसान नहीं। मायावती बुधवार को बरेली के दौरे पर हैं। बरेली की मेयर सुप्रिया एरन नगर निगम की समस्याओं से माया को रूबरू करना चाहती थीं लेकिन बरेली प्रशासन ने उन्हें सुबह से ही नज़रबंद कर लिया। लिहाज़ा वह बुर्के में छिपकर कलेक्टर के दफ्तर पहुंची जहां प्रशासन द्वारा उन्हें डीआईजी ऑफिस में नज़रबंद कर दिया गया।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मायावती, नजरबंद, बरेली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com