विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2024

मेले में झूला झूलना पड़ा महंगा, पास खड़े ट्रक से एक के बाद एक टकराए कई लोग, यूजर्स ने बताया- 'मौत' का झूला

सोशल मीडिया पर मेले में झूला झूलते समय दुर्घटना का शिकार हुए लोगों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी चीखें निकल जाएंगी.

मेले में झूला झूलना पड़ा महंगा, पास खड़े ट्रक से एक के बाद एक टकराए कई लोग, यूजर्स ने बताया- 'मौत' का झूला
'मौत के झूले' का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

मेले में घूमना लगभग सभी को काफी पसंद होता है. खरीददारी और खाने-पीने के अलावा मेले में लोग मुख्य तौर पर झूला झूलने ही जाते हैं. ऐसे मजेदार पल कई लोगों के लिए जीवन के सबसे डरावने अनुभवों में बदल जाता है. कई बार झूला झूलते समय दुर्घटना का शिकार होने के कारण मौत की दर्दनाक खबरें भी सामने आती रहती है. ऐसी दुर्घटनाएं खुशियों के पलों को एक झटके में मातम में बदल देती है. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मेले में झूला झूलते समय दुर्घटना का शिकार हुए लोगों का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वो तो गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन कई लोगों को बेहद गंभीर चोटें जरूर आई हैं. वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं और झूले को मौत का झूला करार दे रहे हैं.

ट्रक से टकराए झूला झूलते लोग

वीडियो में सर्कुलर झूले पर कई लोगों को सवार हुए देखा जा सकता है. हालांकि, पल भर में ही सारा मजा किरकिरा हो जाता है, जब एक के बाद एक कई शख्स पास खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, लोहे के स्ट्रक्चर से एक के बाद एक झूले पर सवार कई लोग जोरदार ढ़ंग से टकराते हैं. टक्कर की तीव्रता देखकर लगता है कि लोगों को गंभीर चोटें आई होंगी. आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है और बैकग्राउंड में काफी शोर भी हो रहा है. वर्ल्ड कवरेज नाम के इंस्टाग्राम चैनल ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर किया है.

यहां देखें वीडियो 

'मौत का झूला'

वर्ल्ड कवरेज नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 62.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है. इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस वीडियो को 1.4 मिलियन से ज्यादा बार अन्य यूजर्स के साथ शेयर किया है. इस वायरल वीडियो को 8 लाख 46 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यूजर्स झूले पर बैठे लोगों के लिए परेशान होते नजर भी आ रहे हैं, कई यूजर्स इसे 'मौत का झूला' और 'नरक का झूला' बता रहे हैं.

दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है. ऐसे लोगों पर अन्य यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. झूले पर सवार लोगों की जगह अपने परिवार जन को रखकर ऐसे भद्दे कमेंट्स न करने की सलाह दी जा रही है. वीडियो को फनी बताने वाले लोगों की कमेंट सेक्शन में जमकर आलोचना की जा रही है.

ये Video भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swing Of Death, Swing Accident Video, Swing Accident, People Got Injured While Swinging, Carnival Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com