विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

VIDEO: बंदर ने ऐसे लिया शख्स से बदला, फेक दिया था नदी में

बंदर को सबसे शरारती जानवर माना जात है. अगर उससे ही कोई शरारत करे तो क्या हो. एक शख्स को बंदर से मजाक करना इतना भारी पड़ गया कि उसको जान बचाकर भागना पड़ गया.

VIDEO: बंदर ने ऐसे लिया शख्स से बदला, फेक दिया था नदी में
एक शख्स को बंदर से मजाक करना इतना भारी पड़ गया कि उसको जान बचाकर भागना पड़ गया.
  • बंदर ने टूरिस्ट से लिया बदला.
  • नदी में गिराने के लिए मजाक में मार दिया था धक्का.
  • टूरिस्ट के पीछे ऐसा भागा कि उसे जान बचाकर भागना पड़ा.
बंदर को सबसे शरारती जानवर माना जात है. अगर उससे ही कोई शरारत करे तो क्या हो. एक शख्स को बंदर से मजाक करना इतना भारी पड़ गया कि उसको जान बचाकर भागना पड़ गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक टूरिस्ट बंदर को मजाक-मजाक में नदी में धक्का दे दिया. लेकिन बंदर नदी में न गिरकर वापस लौट आया. जिसके बाद वो टूरिस्ट के पीछे ऐसा भागा कि उसे जान बचाकर भागना पड़ा. 

शार्क से भी खतरनाक है ये कीड़ा, एक दिन में मार देता है इतने इंसानों को

PearVideo के मुताबिक, ये वीडियो चीन के फुजियन शहर के मंदिर का है. इसको 23 अप्रैल को रिकॉर्ड किया गया. बंदर नदी के किनारे ही बैठा हुआ था. एक शख्स आया और उसे नदी में धक्का दे दिया. लेकिन बंदर वापस लौटा और उसके पीछे भागने लगा. 1 मिनट के वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है. शख्स को प्रैंक इतना महंगा पड़ा कि वो काफी देर तक छिपा ही बैठा रहा. कई बंदर भी वहां पहुंच गए और टूरिस्ट को ढूंढने लगे. Shanghaiist की खबर के मुताबिक, टूरिस्ट को हाथ में मामूली सी चोटें आई हैं. पास खड़े लोगों ने उसे बंदर से बचाया. 

लड़की ने थप्पड़ मारकर बोला- मुझसे प्यार करना होगा, लड़के ने दिया ऐसा जवाब

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey, Man Irritates Monkey, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com