विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2023

बिना पहिए के ही सड़क पर ट्रक दौड़ा रहा था ड्राइवर, हैरतअंगेज़ Video देख उड़े लोगों के होश, बोले- पावर ऑफ इंडियन ड्राइवर

इस क्लिप में हाईवे पर एक ट्रक दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ट्रक के आगे कोई पहिए नहीं हैं!

बिना पहिए के ही सड़क पर ट्रक दौड़ा रहा था ड्राइवर, हैरतअंगेज़ Video देख उड़े लोगों के होश, बोले- पावर ऑफ इंडियन ड्राइवर
बिना पहिए के ही सड़क पर ट्रक दौड़ा रहा था ड्राइवर

इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय जुगाड़ (Indian Jugaad) किसी को भी हैरान करने में सक्षम हैं. इंटरनेट इसका सबसे बड़ा गवाह है और उस प्रतिभा को दिखाने के लिए वीडियो का एक विशाल संग्रह है. एक ट्रक का यह हैरतअंगेज़ वीडियो उस शैली में और इजाफा करता है. अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है, तो वीडियो आप खुद ही देख लीजिए.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस क्लिप में हाईवे पर एक ट्रक दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ट्रक के आगे कोई पहिए नहीं हैं! बावजूद इसके ट्रक चालक वाहन को आराम से चला रहा है.

देखें Video:

कैमरे में कैद हुए इस अनोखे नजारे ने लोगों को हैरान और भ्रमित कर दिया. इ, वीडियो को अबतक 4.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. जबकि कुछ ने लिखा कि यह काम कितना खतरनाक था, दूसरों ने कमेंट किया की, कि इस तरह के कारनामे को केवल एक भारतीय ट्रक चालक ही कर सकता है.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'पावर ऑफ इंडियन ड्राइवर'. दूसरे ने पूछा, "लेकिन वह ट्रक कैसे मोड़ेगा?" तीसरे ने कहा, "आप 2050 में जी रहे हैं." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Driving A Truck Without Any Front Wheels, Man Driving A Truck Without Front Wheels, Man Driving A Truck Without Wheels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com