आजकल घर की चीज़ों को ऑनलाइन बेचना बहुत आम हो गया है. गैर-ज़रूरी चीज़ों को हम सोशल मीडियो के ज़रिए बेच देते हैं. इससे हमारा समय बचता है और आसानी से पैसे भी मिल जाते हैं. अमेरिका में एक शख्स ने ऐसा ही किया, मगर उसको ऑनलाइन सामान बेचना महंगा पड़ गया. अमेरिकी शख्स ने एक सामान बेचने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया. इसके लिए शख्स ने फ़ेसबुक पर फोटो भी शेयर की मगर उसकी एक गलती ने उसे जेल पहुंचा दिया. दरअसल, अनजाने में उस शख्स ने उस तस्वीर के साथ ऐसी चीज़ शेयर कर दी, जो पुलिस को बिल्कुल पसंद नहीं आई. ये ख़बर ज़रा हटके है... ध्यान से पढ़िएगा.

ये कहानी है अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले जेम्स कर्ट्ज (James Kertz) की. वो ऑनलाइन कैटालिटिक कन्वर्टर बेचने की कोशिश कर रहा था. उसने इसकी फोटो खींचकर फेसबुक के मार्केटप्लेस में शेयर कर दिया. लेकिन इस तस्वीर की वजह से आज वह सलाखों के पीछे है. दरअसल इस तस्वीर के साथ उसने ड्रग की फोटो भी शेयर कर दी. इस वजह से पुलिस उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंची और उठाकर ले गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिसौरी पुलिस ने खुद इस अजीबोगरीब घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें. कई बार अनजाने में हमें लेनी के देनी पड़ जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं