विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2019

Maharashtra की सियासत पर राजनेताओं का दिखा शायराना अंदाज़, लिखा- ''बेवफा हो गए देखते-देखते...''

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक बार फिर इस गद्दी को अपने नाम कर लिया है और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) डिप्टी सीएम बने.

Also Read in
Maharashtra की सियासत पर राजनेताओं का दिखा शायराना अंदाज़, लिखा- ''बेवफा हो गए देखते-देखते...''
maharashtra की शायराना सियासत
नई दिल्ली:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में खेली गई पॉलिटिक्स की चर्चा हर तरफ है. शिव सेना (Shiv Sena) के उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) जहां 22 नवंबर की रात तक महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने वाले थे, लेकिन अचानक 23 नवबंर की सुबह देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते देख, भारतीय राजनीति में खलबली मच गई. सुबह लगभग सभी अखबारों में छपी खबर 'उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम' झूठी साबित हो गई. लेकिन ये मामला यही नहीं रुका, इसके बाद शुरू हुआ मंत्रियों की तीखी टिप्पणियों का सिलसिला. कुछ राजनेताओं साफ शब्दों में अपनी बात रखी तो कुछ नेताओं ने शायराना अंदाज़ में अपनी बात कही.   

यहां पढ़िये #MaharashtraPolitics के साथ छाए हुए ये शायराना ट्विटर पोस्ट

NCP नेता नवाब मलिक ने भी #MaharashtraPolitics पर कई शायरी लिखीं.

लेकिन दो लाइनों में ट्विटर यूज़र ने गलतियां पकड़ी और उन्हें सही करते हुए लिखा 'सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजू-ए-क़ातिल में है! (शायद आप ये लिखना चाहते थे)'

कांग्रेस नेता Abhishek Singhvi ने महाराष्ट्र की राजनीति पर शेयर की ये लाइनें...

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी महाराष्ट्र में चल रही राजनीति पर कुछ लाइनें शेयर कीं.

आपको बता दें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक बार फिर इस गद्दी को अपने नाम कर लिया है और एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम बने.

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और 24 अक्टूबर को परिणाम आए थे. चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. किसी भी पार्टी या गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया था. इसकेे बाद 12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra News, Ajit Pawar, Devendra Fadnavis, Sharad Pawar, Uddhav Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com