
होली पर महाराष्ट्र के गांव में गधे पर बिठाकर “दामाद” को घुमाने की है परंपरा
महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में नब्बे साल पुरानी होली की परंपरा को जीवित रखते हुए मंगलवार को लोगों ने गांव के 'सबसे नए दामाद' को गधे पर बिठाकर घुमाया और उसके बाद उसे उसकी पसंद के कपड़े पहनाए गए. बीड की केज तहसील के विडा गांव में होली के दिन गधे की सवारी देखने का इंतजार आसपास और दूरदराज के सभी निवासियों को रहता है.
यह भी पढ़ें
मुंबई सहित महाराष्ट्र के 25 जिलों में कोरोना पाबंदियों में मिल सकती है ढील, सीएम उद्धव लेंगे अंतिम फैसला
Maharashtra: केरल में रोजाना के केस बढ़े तो महाराष्ट्र को भी सताने लगी चिंता, कहीं यह तीसरी लहर की 'आहट' तो नहीं...
12 फुट लंबे मगरमच्छ का ऐसे किया गया रेस्क्यू, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सौंपा - देखें Viral Video
कोरोना वायरस को लेकर किया ऐसा मजाक कि जाना पड़ गया जेल, जानें पूरा मामला
स्थानीय पत्रकार दत्ता देशमुख ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''गांव के सबसे नए दामाद को चुना जाता है जिसमें तीन से चार दिन लग जाते हैं. इसके बाद गांव वाले उस पर नजर रखते हैं ताकि होली के दिन वह भाग न जाए. इस साल विडा गांव में (गधे पर घूमने का) यह सम्मान दत्तात्रेय गायकवाड़ को प्राप्त हुआ.''
गांव के एक निवासी अंगन देथे ने बताया कि यह परंपरा गांव के एक प्रतिष्ठित निवासी आनंदराव देशमुख द्वारा नब्बे साल पहले शुरू की गई थी. देथे ने पीटीआई-भाषा से कहा, “परंपरा आनंदराव के दामाद से शुरू हुई थी और तभी से चली आ रही है. जब मैं यहां शादी कर के आया था तब मुझे भी गधे पर घुमाया गया था.'' गधे की सवारी गांव के मध्य क्षेत्र से शुरू होती है और हनुमान मंदिर पर सुबह 11 बजे समाप्त होती है जहां गांव के लोग सवारी करने वाले को उसकी पसंद के वस्त्र देते हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)










