विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2018

शख्स ने ऑनलाइन मंगाया था फोन, कंपनी ने भेजी ऐसी चीज, डब्बा खोलते ही उड़े होश

Maharashtra के Aurangabad में शख्स ने मोबाइल फोन का आर्डर दिया था जबकि उसे भेजे गये पैकेट में कथित रूप से ईंट मिली.

Also Read in
शख्स ने ऑनलाइन मंगाया था फोन, कंपनी ने भेजी ऐसी चीज, डब्बा खोलते ही उड़े होश
Maharashtra के Aurangabad में एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक व्यक्ति द्वारा एक ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ दर्ज करायी गयी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसने मोबाइल फोन का आर्डर दिया था जबकि उसे भेजे गये पैकेट में कथित रूप से ईंट मिली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. हरसूल पुलिस थाने के निरीक्षक मनीष कल्याणकर ने बताया कि यहां हुडको क्षेत्र के निवासी गजानन खरात ने पुलिस को बताया कि उसने नौ अक्टूबर को शॉपिंग साइट के जरिये मोबाइल फोन खरीदा और इसके लिए उसने 9,134 रूपये का भुगतान किया था. 

सोन पापड़ी की जगह 100 रुपये में गिफ्ट कर सकते हैं ये चीजें, सामने वाला हो जाएगा खुश

इसके बाद ई-कॉमर्स कंपनी से खरात को एक मैसेज मिला जिसमें कहा गया था कि उनका मोबाइल फोन एक हफ्ते के भीतर उन्हें मिल जायेगा. कल्याणकर ने बताया कि व्यक्ति को पिछले रविवार को खुदरा विक्रेता से एक पैकेट प्राप्त हुआ. मगर उसने जब उसने पैकेट खोला तो कथित रूप से उसके भीतर से मोबाइल फोन के स्थान पर एक ईंट का कथित टुकड़ा निकला. 

अगर नहीं बरती सावधानी, तो जी का जंजाल बन सकती है ऑनलाइन शॉपिंग

उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने कूरियर की सौंपने वाले बुलाया. उसने उससे कहा कि उसकी जिम्मेदारी केवल पार्सल की डिलिवरी करने की है और उसके भीतर क्या है उसने नहीं देखा. खरात ने हरसुल पुलिस थाने में ई कॉमर्स कंपनी के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

(इनपुट-भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Aurangabad, Online Shopping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com