विज्ञापन

109 साल पहले दादा ने अंग्रेजों को दिया था कर्ज, अब पोता करेगा वसूली...35 हजार से करोड़ों तक पहुंचा मामला

British era loan: कभी-कभी पुरानी संदूक से निकला एक कागज पूरी कहानी बदल देता है. सीहोर के एक घर में ऐसा ही हुआ, जब 100 साल से ज्यादा पुराना हिसाब फिर जिंदा हो गया.

109 साल पहले दादा ने अंग्रेजों को दिया था कर्ज, अब पोता करेगा वसूली...35 हजार से करोड़ों तक पहुंचा मामला
109 साल पुराना हिसाब किताब...अंग्रेजों को बनाया कर्जदार, सीहोर का यह परिवार ब्रिटिश सरकार को भेजेगा नोटिस

British government loan 1917: मध्य प्रदेश के सीहोर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने साल 1917 में British government को 35 हजार रुपये कर्ज दिया था. अब उनके पोते विवेक रूठिया इस ऐतिहासिक loan recovery को लेकर ब्रिटिश क्राउन को legal notice भेजने की तैयारी में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

1917 का कर्ज, 2026 की मांग (35000 rupees loan case)

बताया जा रहा है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौर में ब्रिटिश प्रशासन को धन की जरूरत थी, तब सीहोर के रईस व्यापारी जुम्मा लाल रूठिया ने मदद की. बदले में लिखित दस्तावेज दिए गए, जिसमें कर्ज लौटाने का वादा था.

Latest and Breaking News on NDTV

परिवार का दावा है कि आजादी के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. कहा जा रहा है कि, 1917 में 35000 रुपये आज के हिसाब से ब्याज सहित एक करोड़ से ज्यादा हो सकते हैं. उनके पास वसीयत और लिखत-पढ़त के कागजात मौजूद हैं.

कानूनी लड़ाई की तैयारी (Legal Notice to British Crown)

International law के अनुसार, एक संप्रभु देश अपने पुराने वित्तीय दायित्वों से मुकर नहीं सकता. हालांकि, कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि agreement में समय सीमा का जिक्र अहम होता है, फिर भी British government legal notice की तैयारी ने इस मामले को चर्चा में ला दिया है. रूठिया परिवार सीहोर में दान और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि शहर की बड़ी हिस्सेदारी उनकी जमीन पर बसी है. देखा जाए तो यह सिर्फ पैसों का मसला नहीं, बल्कि 109 साल पुराने वादे और इंसाफ की तलाश की कहानी है.

ये भी पढ़ें:-इस परिवार में 85 साल बाद घोड़ी चढ़ा दूल्हा, 3 पीढ़ी बाद गूंजी शहनाई...टूटी पुरानी बंदिश, 1940 के बाद निकली बारात

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com