एक छोटे बच्चे जिसका नाम लियो है उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है. लियो ने तीव्र लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (Acute Lymphoblastic Leukaemia) जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी है. यह वीडियो उसकी मां केटी जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें बच्चा हवा को अपने बालों में महसूस करते हुए मुस्कुरा रहा है और हंस रहा है. वीडियो पर लिखा है- बस एक बच्चा, जो कैंसर की वजह से बाल खोने के बाद फिर से हवा को महसूस कर रहा है.
कैंसर के इलाज के बाद क्यों झड़ते हैं बाल?
डॉक्टर्स के अनुसार, कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ना एक आम साइड इफेक्ट है. यह दवाएं कैंसर कोशिकाओं के साथ-साथ बालों की जड़ों को भी प्रभावित करती हैं, जिससे बाल गिर जाते हैं. हालांकि, इलाज के बाद बाल दोबारा उगने लगते हैं. बालों का रंग या टेक्सचर कुछ समय के लिए बदल सकता है. नए बालों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नए बालों के लिए हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें और ज्यादा हीट स्टाइलिंग से बचें.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 5.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. हजारों यूजर्स ने कमेंट कर बच्चे के लिए दुआएं दीं. एक यूजर ने लिखा- बच्चे की हंसी से बेहतर कुछ नहीं होता, भगवान का शुक्र है. दूसरे ने लिखा- इतनी मुश्किल के बाद यह खुशी सच में अनमोल है. तीसरे ने लिखा- भगवान इस बच्चे को हमेशा स्वस्थ और खुश रखे. चौथे यूजर ने कहा- इस मुस्कान के लिए दुआ है कि कोई बच्चा कभी बीमार न पड़े.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: जंगल में भी ट्रैफिक जाम! बाघ को घेरकर खड़ी रहीं गाड़ियां, रणथंभौर सफारी का चौंकाने वाला Video वायरल
बाल से भी पतला QR Code! वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा कोड, आंखों से भी देख पाना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं