विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

छोट बच्चे ने जबरदस्त स्टाइल में कॉपी किया Allu Arjun का ये डायलॉग, Video ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार सा वीडिय़ो (Funny Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. क्योंकि ये वीडियो एक छोटे बच्चे का है. जो पुष्पा स्टाइल (Pushpa Style) में स्वैग दिखा रहा है.

छोट बच्चे ने जबरदस्त स्टाइल में कॉपी किया Allu Arjun का ये डायलॉग, Video ने मचाया धमाल
छोट बच्चे ने जबरदस्त स्टाइल में कॉपी किया Allu Arjun का ये डायलॉग

लोगों के दिमाग से अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (Pushpa) का खुमार अबतक खत्म नहीं हुआ है. ये फिल्म जबसे रिलीज हुई तबसे इसके गानों और डायलॉग्स ने लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसा जादू किया कि हर कोई फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बना रहा है और सोशल मीडिया पर उसे शेयर कर रहा है. यहां तक शादी हो या पार्टी हर जगह लोग श्रीवल्ली गाने (Srivalli Song) पर डांस करते हुए दिखाई देते हैं. वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक मजेदार सा वीडिय़ो (Funny Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. क्योंकि ये वीडियो एक छोटे बच्चे का है. जो पुष्पा स्टाइल (Pushpa Style) में स्वैग दिखा रहा है. बच्चे की जबरदस्त एक्टिंग देखकर लोग उसके फैन हो गए हैं. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी इस बच्चे के फैन हो जाएंगे. वीडियो में आप देखिए कि ये बच्चा कैसे पुष्पा फिल्म (Pushpa Movie) के फेमस डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं' पर एक्टिंग करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में बच्चा अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी करता दिखाई दे रहा है. बच्चे ने जो एक्टिंग की है, उसे देखकर हर कोई उसका दीवाना हो गया है.

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hitesh_nayak.99 नाम के अकाउंट ये शेयर किया गया है, इसे लोगों ने खूब लाइक किया है. वीडियो को अबतक 35 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. जबकि इसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'पुष्पा के बचपन का रोल करने के लिए डॉयरेक्टर से बात करनी चाहिए.'

बच्‍ची के जन्‍म की खुशी को बनाया खास, हेलीकॉप्‍टर के जरिये घर लेकर पहुंचा परिवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Little Boy Copied Allu Arjun Dialogue, Allu Arjun Dialogue, Pushpa Dialogue, Pushpa Dialogue Mai Jhukega Nahi, Little Boy Pushpa Dialogue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com