विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2019

बाघ ने किया Attack तो शेर ने पलटकर मारा मुक्का, जानिए कौन जीता ये जंग... देखें Video

एक शेर और बाघ के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 24 सेकंड की क्लिप को रविवार को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया.

बाघ ने किया Attack तो शेर ने पलटकर मारा मुक्का, जानिए कौन जीता ये जंग... देखें Video
बाघ ने किया Attack तो शेर ने पलटकर मारा मुक्का, देखें पूरी Fight

एक शेर और बाघ के बीच लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 24 सेकंड की क्लिप को रविवार को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया. घास के मैदान में, शेर आराम से बैठा हुआ था. जबकि बाघ और अन्य जानवर बाड़े में घूम रहे थे. उनमें से एक बाघ शेर पर अटैक करने आ गया.

अनुष्का शर्मा ने बर्फ के बीच विराट संग पोस्ट की फोटो, भुवन बाम बोले- 'दिल्ली आ जाते, छोले-भटूरे...'

बाघ ने शेर की तरफ देखा और गर्दन पर काट लिया. शेर ने तुरंत पलटकर पंजा मार दिया. पंजा बाघ के मुंह पर लगा था. इसी के साथ बाघ की हार हुई और शेर वहीं बैठ गया. बाघ हार के बाद वहां से भाग निकला.

नाबालिग बच्चों के पास से मिला 1.25 करोड़ रुपये का दोमुंहा सांप, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और...

सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''जब पंजा मारने की बात आती है तो शेर एक बॉक्सर की तरह काम करता है. शेर के एक पंजे का वार गाय की खोपड़ी को अलग कर सकता है. ये स्लो मोशन वीडियो देखें...''

दिल्ली में ठंड का कहर, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #DilliKiSardi, लोग बना रहे हैं ऐसे Memes

देखें Video:

नंदा ने इस वीडियो को 29 दिसंबर को शेयर किया था, जिसके 14 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और साथ ही 600 से ज्यादा लाइक्स और 150 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lion-tiger, Lion Attack Tiger, Lion-tiger Fight, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com