विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2019

रात के समय तेंदुए ने किया बाइक सवार पर Attack, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. एक तेंदुए ने बड़ी ही चालाकी से बाइक चालक पर अटैक कर दिया, लेकिन चालक बच निकला. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

रात के समय तेंदुए ने किया बाइक सवार पर Attack, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO
रात के समय तेंदुए ने किया बाइक सवार पर Attack.

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. एक तेंदुए ने बड़ी ही चालाकी से बाइक चालक पर अटैक कर दिया, लेकिन चालक बच निकला. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. बता दें, रात के समय जानवर सक्रिय होते हैं और शिकार की फिराक में होते हैं. जंगल में बाइक से सफर करना खतरे से खाली नहीं होता है. सुशांत ने भी ऐसा न करने की सलह दी है.

आधी रात माता-पिता ने कैमरे में देखा बच्चे का कमरा, सामने आई ऐसी तस्वीर तो निकल पड़ी चीखें...

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''तेंदुआ कैसे चूक सकता है? लोग तेंदुए के निकलने का इंतजार कर रहे थे. तभी एक मोटर साइकिल चालक ने निकलने की गलती कर डाली. यह उसकी आखिरी राइड हो सकती थी. कृपया जंगली जानवर का सम्मान करना सीखें.''

Sabarimala पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों के साथ 480 किलोमीटर चला कुत्ता , वायरल हुआ VIDEO

देखें VIDEO:

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में सड़क के पास तेंदुआ बैठा है. लोग कार के अंदर बैठे हैं और उसके निकलने का इंतजार कर रहे हैं. उसी वक्त एक बाइक चालक सड़क पार कर देता है. तेंदुआ उस पर अटैक करता है, लेकिन वो चूक जाता है. वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कहता है, ''देखो... पैर पर कूदा था.''

बंगले में सो रहे थे जज साहब और सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर चोर काट ले गए चंदन के पेड़

15 नवंबर को इस वीडियो को पोस्ट किया गया था, जिसके 15 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 300 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard, Leopard Attack On Bikers, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com