भारत में लद्दाख एक ऐसी जगह है, जहां सभी लोग जाना चाहते हैं. यहां बाइकर्स अपनी टीम के साथ आते हैं, घूमते हैं, वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर डालते हैं. लद्दाख बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है. यहां लोग घूमना बेहद पसंद करते हैं. यहां ट्रेवलर्स नाइट स्टे भी करते हैं. यहीं खाना बनाते हैं और यहीं फेंक भी देते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लद्दाख पुलिस लोगों से सफाई को लेकर अपील करती हुई नज़र आ रही है.
वीडियो देखें
Proud of @LehPolice specially #TOURISTWING for such a Great message.@utladakhtourism @lg_ladakh @LehPolice pic.twitter.com/p4q1RBTcWj
— Stanzin Sonam (@Stanzinss) October 23, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस कर्मचारी लद्दाख के बारे में बोलते हुए नज़र आ रहे हैं. इनका नाम सोनम है. ये वीडियो में कह रहे हैं- मैं पैंगोग लेक के पास मौजूद हूं. ये बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है. ये दुनिया की सबसे साफ़ झील है. मैं लद्दाख पुलिस की तरफ़ से सभी ट्रेवलर्स से निवेदन करता हूं कि कृप्या गंदगी नहीं फैलाएं. यह बेहद साफ़ जगह है. यहां लोग घूमने आते हैं और गंदा करके चले जाते हैं.
इस वायल वीडियो को IFS अधिकारी Dharamveer Meena ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. करीब सैंकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं. एक यूज़र ने कहा है- वाकई में पर्यटकों को ध्यान देने की ज़रूरत है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है- हमें लद्दाख पुलिस की बातों पर गौर देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं