विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2022

जेल में सज़ा काट चुका यह शख्स फिर से जेल में जाना चाहता है, आख़िर क्यों?

कोडानाडु एस्टेट डकैती-हत्या मामले के एक आरोपी ने जिला सत्र अदालत में याचिका दाखिल कर वापस जेल भेजने का अनुरोध किया है. आरोपी ने कहा है कि उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण उसे यहां घर और काम नहीं मिल रहा.

जेल में सज़ा काट चुका यह शख्स फिर से जेल में जाना चाहता है, आख़िर क्यों?

कोडानाडु एस्टेट डकैती-हत्या मामले के एक आरोपी ने जिला सत्र अदालत में याचिका दाखिल कर वापस जेल भेजने का अनुरोध किया है. आरोपी ने कहा है कि उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण उसे यहां घर और काम नहीं मिल रहा. वह पिछले नवंबर से सशर्त जमानत पर है और उसे शहर नहीं छोड़ने तथा हर सोमवार अदालत के रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिये कहा गया है.

आरोपी ने अपनी याचिका में जमानत की शर्तों को पूरा करने में सक्षम नहीं होने के कारण वापस जेल भेजने की अपील की. आरोपी ने कहा है कि उसे उद्गमंडलम में कोई नौकरी या उचित आवास नहीं मिला और होटल व अतिथि गृह उसे रहने के लिये कमरा नहीं देना चाहते.

आरोपी ने कहा कि उसने खराब स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए अदालत में याचिका दायर की है, इसलिए वह वापस जेल जाना चाहता है. याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की उम्मीद है.

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता कोडानाडु एस्टेट का इस्तेमाल करती थीं. 2016 में उनके निधन के बाद आरोपी ने वहां एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया तथा कीमती सामान लेकर फरार हो गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trending Story, Viral Story Hindi, Human Story In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com