विज्ञापन

'स्कूल तोड़ दूंगा' पढ़ाई का नाम सुनते ही बच्चे का चढ़ा पारा...सरेआम मास्टर जी को दी स्कूल उखाड़ने की धमकी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हा 'बाहुबली' छाया हुआ है, जिसके तेवर देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. जब 'मास्टर जी' ने प्यार से पढ़ाई करने को कहा, तो जनाब का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने सीधे स्कूल ही तोड़ देने का 'ऐलान' कर दिया. मासूमियत और गुस्से का यह जबरदस्त मेल सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है और लोग कह रहे हैं- 'भाई, बंदे में दम तो है'.

'स्कूल तोड़ दूंगा' पढ़ाई का नाम सुनते ही बच्चे का चढ़ा पारा...सरेआम मास्टर जी को दी स्कूल उखाड़ने की धमकी
मास्टर जी ने कहा 'पढ़ लो'...तो बच्चा बोला 'स्कूल उखाड़ दूंगा', वीडियो देख हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द!

Funny Kid Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हे 'उस्ताद' का वीडियो गदर मचा रहा है. पढ़ाई के नाम से इस बच्चे को ऐसा गुस्सा चढ़ा कि उसने सीधे 'मास्टर जी' को स्कूल उखाड़ फेंकने की धमकी दे दी. बच्चे के तेवर देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी. आजकल के बच्चे सच में 'नेक्स्ट लेवल' के हैं. जहां पुराने जमाने में 'मास्टर जी' की छड़ी देखकर बच्चों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती थी, वहीं इस नन्हे मुन्ने 'उस्ताद' ने तो माहौल ही पलट दिया. जैसे ही टीचर ने प्यार से कहा कि, 'बेटा...पढ़ाई कर लो', साहबजादे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. मासूमियत और गुस्से का ऐसा कॉकटेल आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.

पढ़ाई के नाम पर 'धमाका', मास्टर जी हैरान (Kid's Hilarious Reaction To Studies)

वीडियो में यह बच्चा बड़े टशन में खड़ा होकर चिल्ला रहा है, 'तेरा स्कूल तोड़ दूंगा'. उसकी आवाज में वो दम है कि बड़े-बड़े सूरमा पानी मांग जाएं. 'मास्टर जी' भी बेचारे बच्चे की यह 'दबंगई' देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने तो मजे मजे में दूसरे बच्चों से कह दिया, 'इसे पकड़ कर लाओ, ये तो मेरा स्कूल तोड़ने की बात कर रहा है'.

नन्हीं उम्र और 'भारी' तेवर (Funny Viral Video of School Kid)

जब एक बड़ी लड़की उस नन्हे 'गैंगस्टर' को पकड़कर 'मास्टर जी' के पास लाई, तब भी उसके तेवर कम नहीं हुए. सिर खुजलाते हुए और मुंह फुलाते हुए उसने जो एक्सप्रेशन दिए, उसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है. लोग कह रहे हैं कि इस बच्चे ने तो बचपन की वो भड़ास निकाल दी, जो हम सब स्कूल के दिनों में महसूस करते थे.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: न बिजली बिल, न AC! जयपुर वालों ने ढूंढ निकाला गर्मी का परमानेंट इलाज

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com