विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

बच्चे ने गाना गाकर मांगी टीचर से छुट्टी, वीडियो देख आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा टीचर से एक दिन की छुट्टी गाना गाकर मांग रहा है. दिलचस्प बात है कि इस दौरान बच्चे ने कॉमा और फुलस्टॉप लगाने का भी ध्यान रखा.

बच्चे ने गाना गाकर मांगी टीचर से छुट्टी, वीडियो देख आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे
बच्चा टीचर से एक दिन की छुट्टी गाना गाकर मांग रहा है. ये वीडियो वायरल हो रहा है,
  • बच्चा टीचर से एक दिन की छुट्टी गाना गाकर मांग रहा है.
  • ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
  • वीडियो पाकिस्तान के स्कूल का है, जिसे सिंगर शहजाद ने अपलोड किया है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज-कल ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसको देखकर लोगों का दिन बन जाता है. कुछ दिनों पहले एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें बच्चे दो का पहाड़ा गाना गाकर सुना रहे थे. जो बहुत वायरल हुआ था. अब ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा टीचर से एक दिन की छुट्टी गाना गाकर मांग रहा है. दिलचस्प बात है कि इस दौरान बच्चे ने कॉमा और फुलस्टॉप लगाने का भी ध्यान रखा. 

अरे ये कैसा स्कूल! जहां डांस करते हुए बच्चे सुना रहे हैं दो का पहाड़ा, वीडियो वायरल​
 
वैसे तो बच्चे तीन लाइन लिखकर चीटर से छुट्टी मांगते हैं. लेकिन इस बच्चे ने बड़े ही मजेदार तरीके से छुट्टी मांगी. जिसे सुनकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. ये वीडियो पाकिस्तान का है. जहां बच्चे ने गाना गाकर छुट्टी की अर्जी दे रहा है. इस वीडियो को पाकिस्तानी सिंगर शहजाद रॉय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. इस ट्वीट को 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चके हैं और 700 से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया गया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ''प्लीज इस को छुट्टी दे दें.''

पति-पत्नी का रोमांटिक डांस हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोग बोले- सबसे सुखी परिवार
 
इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने भी टीचर ने दर्खास्त की है कि वो बच्चे को ज्यादा दिन की छुट्टी दें. क्योंकि जिस तरीके से बच्चे ने छुट्टी मांगने में क्रिएटिविटी दिखाई. वो अब तक पहले कभी नहीं देखी. ज्यादातर तो बच्चे डर के मारे छुट्टी मांगते हैं. डर रहता है कि कहीं डांट न पड़ जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kid Singing, Leave Application, School Leave Application, Pakistani Student, Pakistani Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com