विज्ञापन

स्टेज पर गा रहा था गुजराती सिंगर, फैंस ने लगा दी नोटों की ढेरी, VIDEO देख लोग बोले- लाइफ हो तो ऐसी

Kaviraj Jignesh Program Video: गुजरात के मालिया हाटीना में आयोजित मशहूर लोक कलाकार कविराज जिग्नेश के डायरे पर भक्ति के रंग में डूबे लोगों ने जमकर नोटों की बारिश कर दी.

Kaviraj Jignesh
Social Media

Kaviraj Jignesh Program Video: आपने शादियों या पार्टियों में नोट उड़ते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी पर बोरी भर-भरकर नोटों की बारिश होते देखी है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भजन गायक पर लोग दिल खोलकर नोट लुटाते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह नजारा गुजरात के मालिया हाटीना में आयोजित मशहूर लोक कलाकार कविराज जिग्नेश के डायरे का है, जहां भक्ति के रंग में डूबे लोगों ने जमकर नोटों की बारिश कर दी.

वीडियो में देखने को मिलता है कि लोक कलाकार कविराज जिग्नेश अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं. पीछे से दो लोग बोरी से उन पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. कविराज के चारों और सिर्फ नोट-नोट ही रहते हैं. जानकारी के अनुसार, गुजरात के खंभालिया गांव में भगवद सप्ताह ज्ञानयज्ञ के कार्यक्रम में कविराज जिग्नेश ने श्रीकृष्ण भक्ति और दोस्ती पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी. उनके सुरों ने ऐसा माहौल बनाया कि श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे. जैसे-जैसे डायरा आगे बढ़ा, लोगों ने मंच पर पहुंचकर जमकर नोट उड़ाने शुरू कर दिए.

कविराज जिग्नेश पर नोटों की बारिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इस पर भावनात्मक कमेंट कर रहा है तो कोई मजाकिया अंदाज में तंज कस रहा है.

कौन हैं कविराज जिग्नेश

कविराज जिग्नेश दादा (Jignesh Dada) गुजरात के एक बेहद लोकप्रिय और आध्यात्मिक भागवत कथाकार और भजन गायक हैं. वह 'राधे-राधे' नाम से भी लोकप्रिय हैं, उन पर अक्सर कथा के दौरान व्यापारी और भक्त नोटों की बारिश करते हैं. वे गुजरात के अलावा अन्य जगाहों भी भागवत कथा और भजन संध्या करते हैं, जहां श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaviraj Jignesh, Kaviraj Jignesh Diara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com