विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

VIDEO: वोट कर रहे थे लोग और अचानक आ गया कोबरा, बैठा रहा पोलिंग बूथ के पास

Karnataka Elections 2018: कर्नाटक चुनाव की वोटिंग 12 अप्रैल को हुई. वोटिंग के दौरान बेंगलुरु के मेहदेवपुरा पोलिंग बूथ में अचानक 3 फुट का कोबरा आ गया.

VIDEO: वोट कर रहे थे लोग और अचानक आ गया कोबरा, बैठा रहा पोलिंग बूथ के पास
बेंगलुरु के मेहदेवपुरा पोलिंग बूथ में अचानक 3 फुट का कोबरा आ गया.
Karnataka Elections 2018: कर्नाटक चुनाव की वोटिंग 12 अप्रैल को हुई. Karnataka Assembly elections में करीब 5 करोड़ लोगों ने वोट दिया. लेकिन वोटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बेंगलुरु के पोलिंग बूथ पर शनिवार की शाम वोटर लाइन लगाकर खड़े थे और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे. उसी वक्त बेंगलुरु के मेहदेवपुरा पोलिंग बूथ में अचानक 3 फुट का कोबरा आ गया. 20 मिनट के लिए वोटिंग को सस्पेंड रखा गया. बाद में सुरक्षाकर्मी ने डंडे के जरिए कोबरा को बाहर किया. 

कर्नाटक चुनाव : नतीजों से पहले कुमारस्वामी क्यों गये सिंगापुर, क्या सिद्धारमैया को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी?10 बड़ी बातें

सोशल मीडिया पर एक मोबाइल फुटेज काफी वायरल हो रहा है. सुरक्षाकर्मी मेटल के डंडे से कोबरा को बाहर भगाने की कोशिश करता दिख रहा है. जब तक कोबरा पोलिंग बूथ के पास रहा. तब तक कोई कमरे में मौजूद नहीं था. कोबरा के बाहर जाने के बाद ही वोटिंग फिर शुरू की गई. 

क्या कर्नाटक में कांग्रेस को समर्थन देगी जेडीएस, औरंगाबाद में तनाव बरकरार, अब तक की 5 बड़ी खबरें

देखें वीडियो-



70 फीसदी मतदाताओं ने इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि पिछले चुनाव में 72 फीसदी वोटिंग हुई थी. एक ही चरण में संपन्‍न हुए चुनाव में राज्‍य की 224 में से 222 सीटों के लिए वोट डाले गए. यहां कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. सिद्धारमैया के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार को यहां बीजेपी की तरफ कड़ी टक्‍कर मिली रही है जहां बीजेपी सत्ता में वापसी की उम्‍मीद कर रही है. कर्नाटक ही दक्षिण भारत का एकमात्र राज्‍य है जहां बीजेपी शासन कर चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Elections 2018, Karnataka Election, Karnataka Polls Results 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com