विज्ञापन

'मगरमच्छ देखना है तो बाजू वाले को फेंक दो'...जबलपुर के भेड़ाघाट वाले इस गाइड की बातें सुन नहीं रुकेगी हंसी

सफेद संगमरमरी चट्टानों के बीच नाव की सैर तो सब करते हैं, लेकिन अपनी लल्लनटॉप बातों से धुआंधार जलप्रपात का शोर फीका कर दे, ऐसा गाइड कम ही मिलता है. जब गाइड की जुबान पर तुकबंदी और मजे की ऐसी महफिल सजे कि सैलानी नजारा देखना भूल बस उसे ही सुनने लगें, तो समझ लीजिए कि आपका जबलपुर का सफर पैसा वसूल होने वाला है.

'मगरमच्छ देखना है तो बाजू वाले को फेंक दो'...जबलपुर के भेड़ाघाट वाले इस गाइड की बातें सुन नहीं रुकेगी हंसी
मगरमच्छ देखने के लिए 'साजन' ने दी ऐसी सलाह, सुनकर नाव में बैठे सैलानियों की नहीं रुकी हंसी

Jabalpur Bhedaghat Guide: नजारे तो दुनिया दिखाती है, लेकिन अपनी बातों से 'महफिल' लूट ले, उसे ही असली कलाकार कहते हैं. जबलपुर के भेड़ाघाट में एक ऐसा गाइड मिला है, जिसकी कमेंट्री के आगे धुआंधार जलप्रपात का शोर भी फीका पड़ गया है. भाई साहब का अंदाज इतना निराला है कि वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं.

जबलपुर का भेड़ाघाट अपनी संगमरमरी वादियों के लिए मशहूर है, लेकिन इन दिनों वहां की लहरों से ज्यादा 'साजन' नाम के एक गाइड के चर्चे हैं. साजन का अंदाज बिल्कुल 'कैजुअल' है और उनकी तुकबंदी ऐसी कि बड़े-बड़े शायर भी बगलें झांकने लगें. प्रतीक्षा जायसवाल नाम की एक टूरिस्ट ने इनका वीडियो क्या डाला, साजन रातों-रात इंटरनेट के 'सुपरस्टार' बन गए.

मगरमच्छ से लेकर महंगाई तक, हर बात पर पंचलाइन (Sajan Unique Rhyming Commentary Style)

वीडियो में साजन पर्यटकों से पूछते हैं कि क्या उन्हें मगरमच्छ देखना है? जवाब में कहते हैं, 'मगरमच्छ देखना है तो बाजू वाले को फेंक दो! वो सिर्फ गोरों को खाता है, कालों को नहीं.' यही नहीं, नाव जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वो गहराई की तुलना सीधे सरकार की 'महंगाई' से कर देते हैं. उनकी बातों का रस ऐसा है कि लोग पत्थर देखने के बजाय साजन का चेहरा ताकते रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-चेन्नई का 'दिलदार' बॉस, कर्मचारियों को गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी Audi A4, वीडियो देख इंटरनेट पर मचा तहलका

करोड़ों व्यूज और रातों-रात बनी पहचान (Viral Success: Over 4 Crore Views on Instagram)

इस मजे-मजे के खेल में साजन ने नाव चलाने वालों का भी फ्री में प्रमोशन कर दिया. प्रतीक्षा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 29 लाख लोगों ने इसे पसंद किया है. कमेंट सेक्शन में तो जैसे तारीफों की बाढ़ आ गई है. कोई उन्हें 'असली एंटरटेनर' कह रहा है तो कोई कह रहा है कि भेड़ाघाट कभी मायूस नहीं करता. साजन जैसे लोग ही सफर को 'सफर' नहीं, बल्कि एक यादगार 'किस्सा' बना देते हैं. अगर आप भी जबलपुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जनाब की कमेंट्री मिस मत कीजिएगा. 

ये भी पढ़ें:-तेरे पैसों की पी रहे हैं? ऋषिकेश में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गंगा किनारे छलकाया जाम..पुलिस को दिखाई धौंस!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com