Groom Carries Bride In Rain: कहते हैं शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन इंदौर में हुई इस शादी ने साबित कर दिया कि असली प्यार मुश्किल हालातों में ही परखा जाता है. शहर में हो रही बेतहाशा बारिश के कारण शादी का गार्डन किसी तालाब में तब्दील हो चुका था. दूल्हा और दुल्हन दिल्ली से आए थे, लेकिन कुदरत के इस कहर ने उनके अरमानों पर पानी फेरने की पूरी कोशिश की.
पानी में डूबा मंडप (Flooded Wedding Venue in Indore)
हालात ये थे कि मंडप के आसपास डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो गया था. मेहमान अपनी जान बचाते और कपड़े संभालते हुए मुश्किल से शादी स्थल तक पहुंच रहे थे. जूते-चप्पल पानी में तैर रहे थे, लेकिन दूल्हे ने अपना हौसला नहीं खोया. उसने अपनी दुल्हन को गोद में उठाया और पानी के बीच से रास्ता बनाते हुए मंडप तक ले गया.
वीडियो जीत रहा है इंटरनेट का दिल (Groom Carries Bride Viral Video)
जोड़ा चाहता तो शादी को आगे बढ़ा सकता था, मगर उन्होंने सात जन्मों के बंधन को उसी घुटने भर पानी में निभाने का फैसला किया. चारों तरफ पानी बरस रहा था और ये जोड़ा शादी के सात फेरे ले रहा था. सोशल मीडिया पर इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-आसमान छूते सोने के भाव, महंगाई के इस दौर में इस दुल्हन ने लिया ऐसा फैसला, देखता रह गया मायका-ससुराल
ये भी पढ़ें:-VIRAL: बाप-बेटे एक साथ बने दूल्हे, एक ही दिन सजाया सेहरा, अब्बा के तीसरे निकाह ने सबको चौंकाया
इंदौर की स्थिति (Indore Rain Impact)
पिछले कुछ दिनों में इंदौर में इतनी बारिश हुई है कि जुलाई के महीने का औसत कोटा पहली हफ्ते में ही पूरा हो गया. पूरे शहर में जलभराव की स्थिति है. बावजूद इसके, इस जोड़े ने अपने दिन को यादगार बना लिया. ये वाकई एक ऐसी मानसून वेडिंग है, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे. यह शादी दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल आपके खुशियों के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती. वाकई, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, Kiss करके बयां की मोहब्बत, जानें आखिर क्यों करना पड़ा ये अजीबोगरीब काम
ये भी पढ़ें:-यहां जवान होते ही 'मर्द' बन जाती हैं महिलाएं! ना शादी का बंधन ना बच्चों की जिम्मेदारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं