विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2018

शेरनी ने खत्म किया शेर से 8 साल का रिश्ता, आखिरी सांस तक नहीं छोड़ी गर्दन, 3 बच्चों का था पिता

Indianapolis: अमेरिका के चिड़ियाघर से ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक चिड़ियाघर में एक शेरनी ने बाड़े में एक शेर को मार डाला. यह शेर उसके तीन बच्चों का पिता था.

शेरनी ने खत्म किया शेर से 8 साल का रिश्ता, आखिरी सांस तक नहीं छोड़ी गर्दन, 3 बच्चों का था पिता
Indianapolis: अमेरिका के चिड़ियाघर से ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक चिड़ियाघर में एक शेरनी ने बाड़े में एक शेर को मार डाला. यह शेर उसके तीन बच्चों का पिता था. शेरनी का नाम जूरी (12 साल) है और शेर का नाम न्याक (10 साल) था. जिस वक्त शेरनी ने हमला किया शेर बाड़े में ही मौजूद था. चिड़ियाघर के कर्मचारी भी उसे अलग नहीं कर पाए. कर्मचारियों के छुड़ाने से पहले ही शेर की मौत हो चुकी थी. शेर न्याक की मौत दम घुटने की वजह से हुई. 

गुजरात के गिर में शेरों की मौत का सिलसिला जारी, 21 दिनों में 23 शेरों की मौत


यह जोड़ा एक ही बाड़े में पिछले आठ सालों से रह रहा था और उनके 2015 में एक साथ तीन बच्चे हुए थे. फेसबुक पोस्ट में चिड़ियाघर ने बताया कि वह मामले का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. न्याक बहुत ही शानदार शेर था जिसे सब याद करेंगे.

कैमरे में कैद : जब अमेरिका के मोटल में घुस आया एक शेर...

जूरी ने न्याक को गर्दन से पकड़ लिया था और इन दोनों को अलग करने के कई प्रयासों के बावजूद शेरनी ने तब तक न्याक को नहीं छोड़ा जब तक उसकी सांसे नहीं रुक गईं. इससे पहले इनके बीच किसी तरह की आक्रामकता देखने को नहीं मिली थी.

(इनपुट-आईएएनएस से भी...)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indianapolis, Lioness, Lioness Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com