विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2017

VIDEO: आदमी के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बांका

मालगाड़ी स्‍टेशन से जा चुकी थी और वह आदमी बड़े आराम से वहां से उठकर चलता बना. इस नजारे को देखकर स्‍टेशन पर मौजूद लोग हैरान रह गए.

VIDEO: आदमी के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, बाल भी नहीं हुआ बांका
आदमी ट्रेन के नीचे पेट के बल लेट गया
  • उस अनाम आदमी को दूसरे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन पकड़नी थी
  • फुटओर ब्रिज के बजाए वह मालगाड़ी के नीचे से जाना चाहता था
  • मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर रही थी और वो वहां लेटा रहा
नई द‍िल्‍ली: एक कहावत है 'जाको राखो साइयां मार सके न कोई'. ऐसा ही चमत्‍कार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुआ है जहां एक शख्‍स के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हुआ. इस चमत्‍कार को देखकर घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. 

जूते का फीता बांधते वक्त एक बच्चे के ऊपर चढ़ गई कार, राहगीरों ने ऐसे बचाई जान

घटना 15 नवंबर की है. जानकारी के मुताबिक एक आदमी को देवरिया के बनकटा स्‍टेशन से ट्रेन पकड़नी थी. ट्रेन तक पहुंचने के लिए उसने फुटओवर ब्रिज का इस्‍तेमाल करने के बजाए दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने का फैसला किया. आदमी मालगाड़ी के नीचे रेंग ही रहा था कि तभी गाड़ी चलने लगी. अब उस आदमी को अंदाजा हो गया था कि वो फंस गया है और उसकी जान मुश्किल में है. ऐसे में वह ट्रेन के नीचे पेट के बल सपाट होकर लेट गया. वह इसी तरह लेटा रहा और मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई. मालगाड़ी स्‍टेशन से जा चुकी थी और वह आदमी बड़े आराम से वहां से उठकर चलता बना. इस नजारे को देखकर स्‍टेशन पर मौजूद लोग हैरान रह गए. 

VIDEO: घर पर गिर गया हवाई जहाज का दरवाजा, बाल-बाल बची छत पर बैठे आदमी की जान

इस वीडियो में देख‍िए कैसे उस आदमी के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही है:

दूसरे वीडियो में देख‍िए कि मालगाड़ी के गुजरने के बाद कैसे वह आदमी सही-सलामत उठकर वहां से चला गया:
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Passes Over Man
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com