विज्ञापन

AI की भीड़ में देसी धमाका, हैदराबाद से आया 5000 साल पुराना ज्योतिष ऐप, बना इंटरनेट सेंसेशन

क्या बिना AI के भी फोन आपका ‘कर्मा कोड’ पढ़ सकता है. हैदराबाद का ये नया ऐप इसी सवाल को लेकर तेजी से चर्चा में है और अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

AI की भीड़ में देसी धमाका, हैदराबाद से आया 5000 साल पुराना ज्योतिष ऐप, बना इंटरनेट सेंसेशन
AI की भीड़ में देसी दिमाग, हैदराबाद से आया 5000 साल पुराना गेमचेंजर ऐप

एक तरफ AI आपका फ्यूचर मिनटों में बता रहा है, दूसरी तरफ एक ऐप है जो कहता है रुकिए, असली कहानी तो हजारों साल पहले लिखी जा चुकी है. और ट्विस्ट ये है कि ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि हैदराबाद से आई एक रियल कहानी है जो इन. हैदराबाद की स्टार्टअप Aja AstroTech ने 'Dosha Nivarana (DNA)' नाम का ऐप लॉन्च किया है, जो सीधे बृहत पराशर होरा शास्त्र पर आधारित है. यानी यहां AI का कोई रोल नहीं, पूरा खेल पुराने ज्योतिष के नियमों पर चलता है. ये ऐप मोबाइल को एक ऐसे डिजिटल ज्योतिषी में बदल देता है, जो हर गणना उसी तरह करता है जैसे सदियों पहले की जाती थी.

ऐप नहीं, पूरा ‘कर्मा इंजन'

इस ऐप के फाउंडर फणिराज जालिगामा इसे सिर्फ एक ऐप नहीं मानते. उनके मुताबिक ये एक 'कर्मा इंजन' है, जो जन्म के समय बने कॉस्मिक ब्लूप्रिंट को पढ़ता है. यहां कोई गेसवर्क नहीं होता, हर रिजल्ट सीधे ग्रंथ के सिद्धांतों से निकलता है. मतलब AI नहीं, पूरा देसी लॉजिक ऑन है.

50+ दोष, 75+ उपाय और पूरा कंट्रोल

इस ऐप का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसके फीचर्स हैं. ये 50 से ज्यादा दोष पहचानता है और उन्हें 75 से ज्यादा पारंपरिक उपायों से जोड़ता है. साथ ही जन्म कुंडली, राहु-केतु एनालिसिस और 19 तरह के जरूरी कामों के लिए सही मुहूर्त भी निकालता है. एक ही अकाउंट में पूरे परिवार की कुंडली मैनेज करने का फीचर इसे और खास बनाता है.

देसी जड़ें, डिजिटल स्टाइल

जहां दुनिया AI के पीछे भाग रही है, वहीं ये ऐप पुराने ज्ञान को नए प्लेटफॉर्म पर ला रहा है. Aja AstroTech का फोकस साफ है, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करो, लेकिन नियम वही रखो जो सदियों से चले आ रहे हैं. फिलहाल ये ऐप तेलुगु और इंग्लिश में उपलब्ध है और जल्द ही कई भारतीय भाषाओं में आने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aja AstroTech, Dosha Nivarana App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com