विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2020

पीछे से शख्स ने पकड़ी घोड़े की पूंछ तो दोनों टांगें उठाकर ऐसे लिया बदला... देखें Video

एक घोड़े (Horse) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसने एक शख्स ने बदला लिया. दरअसल शख्स उसको पीछे से छेड़ रहा था, फिर क्या था घोड़े ने अपने अंदाज में उससे बदला ले लिया. जिसको देखकर लोग भी हंस पड़े.

Also Read in
पीछे से शख्स ने पकड़ी घोड़े की पूंछ तो दोनों टांगें उठाकर ऐसे लिया बदला... देखें Video

सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं, आपने शेर और बंदर के फनी वीडियो तो देखे होंगे. लेकिन इस बार एक घोड़े (Horse) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसने एक शख्स ने बदला लिया. दरअसल शख्स उसको पीछे से छेड़ रहा था, फिर क्या था घोड़े ने अपने अंदाज में उससे बदला ले लिया. जिसको देखकर लोग भी हंस पड़े. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि मालिक घोड़े को सड़क पार करा रहा होता है, तभी पीछे से एक शख्स आता है और उसको पीछे से पकड़ लेता है. गुस्से में घोड़ा अपनी पीछे की दोनों टांगें उठाता है और उसको जोरदार लात मारता है. जो उसके सीधे मुंह पर लगती है और वो गिर जाता है. देखकर लोग भी हंसने लगते हैं. 

सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'करमा को कोई मेन्यू नहीं होता. आपको वही परोसा जाएगा जो आपके लायक है.' 

देखें Video:

इस वीडियो को उन्होंने 21 अप्रैल को शेयर किया, जिसको अब तक 7 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथी ही 600 से ज्यादा लाइक्स और 112 रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्श्न्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Horse Kick, Horse Kick To Man, Horse Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com