विज्ञापन

हिमाचल से हवा भरकर लाया ये लड़का, दिल्ली वालों को चखाया 'शुद्ध ऑक्सीजन' का स्वाद, वीडियो वायरल

दिल्ली के दमघोंटू प्रदूषण के बीच एक लड़के ने बोतलों में 'हिमाचल की सांसें' भरकर बिजनेस शुरू कर दिया. 50 में पहाड़ों वाली ताजी हवा बेचने का यह अनोखा जुगाड़ देखकर सोशल मीडिया पर जनता दंग रह गई है.

हिमाचल से हवा भरकर लाया ये लड़का, दिल्ली वालों को चखाया 'शुद्ध ऑक्सीजन' का स्वाद, वीडियो वायरल
पहाड़ों की ताजी हवा अब बोतलों में! दिल्ली के लड़के ने कनॉट प्लेस में बेची 'हिमाचल की सांसें', 50 रुपये में मिल रही है 'पहाड़ वाली फील'

Unique business experiment video: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस हवा में हम सांस लेते हैं, उसे भी कोई बेच सकता है? दिल्ली के एक शातिर, टैलेंटेड और क्रिएटिव लड़के ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. वो हिमाचल की वादियों से शुद्ध हवा बोतलों में भरकर ले आया और दिल्ली के प्रदूषण के बीच लोगों को 'पहाड़ों वाली ताजगी' चखा दी. सबसे बड़ी बात ये कि लोग इस ताजी हवा के लिए खुशी-खुशी पैसे भी दे रहे हैं. आखिर क्या है इस 'हवा वाली बोतल' का पूरा माजरा? आइए जानते हैं.

ये भी पढ़ें:-50 हजार का डायपर! 1 पीस की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन, क्या वाकई Gucci ने किया है लॉन्च?

पहाड़ों की हवा को बोतल में किया कैद (Boy sells mountain fresh air in delhi)

आज के दौर में अगर आपके पास कोई अनोखा आइडिया है, तो आप मिट्टी क्या, हवा बेचकर भी पैसा कमा सकते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में लोगों को बोतल बंद हवा बेचता नजर आ रहा है. ये कोई मामूली हवा नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों की 'प्योर ऑक्सीजन' होने का दावा किया जा रहा है. लड़के का ये बिजनेस देख लोग दंग हैं कि भाई, ये तो टैलेंट की भी हद हो गई.

प्रेशर स्प्रेयर से किया 'हवा का शिकार' (boy unique business idea)

इस लड़के ने बताया कि जब वो हिमाचल घूमने गया, तो वहां की ताजी और ठंडी हवा ने उसका दिल जीत लिया. उसने सोचा कि दिल्ली वाले तो धुएं और प्रदूषण में जी रहे हैं, क्यों न उन्हें पहाड़ों का अहसास कराया जाए? बस फिर क्या था, उसने एक प्रेशर स्प्रेयर लिया और वादियों की ताजी हवा को बोतलों में कैद करना शुरू कर दिया. सुनने में ये किसी मजाक जैसा लगता है, लेकिन वो वाकई कई बोतलें भरकर दिल्ली ले आया.

ये भी पढ़ें:-तेल अवीव के आसमान में मंडरा रहे हैं हजारों कौए! जंग के बीच वायरल इस खौफनाक वीडियो का 'कड़वा सच'

50 रुपये में एक 'पहाड़ी सांस' (Himachal Air Experience for Just RS 50)

दिल्ली पहुंचकर इस युवक ने कनॉट प्लेस में अपना 'हवा का स्टॉल' सजा लिया. उसने लोगों को बताया कि ये बोतलें हिमाचल की खुशबू और ताजगी से भरी हैं. देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई. लोगों की जिज्ञासा इतनी बढ़ गई कि उन्होंने महज उस ताजी हवा को महसूस करने के लिए 50-50 रुपये खर्च कर दिए. जैसे ही बोतल खुलती, लोग गहरी सांस लेते और चेहरे पर एक अलग ही सुकून नजर आता. देखते ही देखते ये एक्सपेरिमेंट एक मोटी कमाई का जरिया बन गया.

ये भी पढ़ें:-इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर

भले ही ये एक छोटा सा एक्सपेरिमेंट या वीडियो के लिए किया गया स्टंट लगे, लेकिन इसने दिल्ली के प्रदूषण और पहाड़ों की अहमियत पर सबका ध्यान खींच लिया है. लोग लड़के की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं कि उसने 'बेची न जा सकने वाली' चीज को भी ब्रांड बना दिया. अब ये हवा असली है या सिर्फ मार्केटिंग, ये तो महसूस करने वाले ही जानें, लेकिन आईडिया वाकई 'आउट ऑफ द बॉक्स' है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com