विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

गहरे कीचड़ वाले गड्ढे में फंसा हाथी का बच्चा, JCB से हुआ रेसक्यू, बाहर निकलते ही किया ऐसा काम..लोग हो गए इमोशनल

Save Elephant Calf: हाल ही में वन विभाग ने गहरे कीचड़ वाले गड्ढे में फंसे एक नन्हे हाथी को बचाया, जिसके बाद हाथी के बच्चे ने अनोखे अंदाज में लोगों का शुक्रिया अदा किया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

गहरे कीचड़ वाले गड्ढे में फंसा हाथी का बच्चा, JCB से हुआ रेसक्यू, बाहर निकलते ही किया ऐसा काम..लोग हो गए इमोशनल

Baby Elephant Cute Gesture after Rescue: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चिल्कागुड़ा गांव में एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर कीचड़ में फंसे एक हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. बचाए जाने के बाद हाथी के बच्चे ने अनोखे अंदाज में लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो सभी के दिलों को छू गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

गड्ढे में फंसा हाथी का बच्चा (Chhattisgarh baby elephant rescue)

लैलूंगा-घरघोड़ा रेंज से 41 हाथियों का झुंड गांव के पास से गुजर रहा था. बताया जा रहा है कि, हाथियों का एक बड़ा झुंड पानी पीने और नहाने के लिए आया था, तभी एक हाथी का बच्चा फिसलकर गड्ढे में गिर गया. कई कोशिशों के बाद भी जब वो बाहर नहीं निकल पाया तो उसने जोर-जोर से आवाजें निकालकर मदद की गुहार मांगने लगा. ग्रामीणों ने आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए. इस बीच बिना समय गवाए वन कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और JCB मशीन और फावड़ों का इस्तेमाल कर गड्ढे के किनारों को खोदकर एक ढलान बनाई, जिससे हाथी का बच्चा आसानी से चढ़कर बाहर आ गया.

यहां देखें वीडियो

बाहर निकलते ही गजराज ने इस तरह जीता दिल (Raigarh elephant calf saved)

बाहर निकलते ही हाथी के बच्चा JCB मशीन के पास गया और अपनी सूंड से धीरे-धीरे मशीन को छुआ. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे उसके झुंड के साथ पुनः मिला दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया में हाथी का झुंड पास ही मौजूद रहा, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की आक्रामकता नहीं दिखाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर हाथी के बच्चे को बचाया. लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और मानवता की इस मिसाल की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Rescued From Pit In Chhattisgarh Video, Baby Elephant Cute Gesture After Getting Rescued, Baby Elephant Thanking Forest Officials For Saving, Haathi Ke Bacche Ne Jaan Bachane Par Kiya Shukriya, Elephant Cute Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com