यह कैसा बर्थडे गिफ्ट! महिला पार्टनर ने दिया धोखा तो...

यह कैसा बर्थडे गिफ्ट! महिला पार्टनर ने दिया धोखा तो...

फोटो साभार- YouTube पर Ray Byford द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट

जन्मदिन मनाने का सबका अलग ढंग होता है लेकिन इस शख्स ने एकदम अलग ही तरीके से अपनी महिला पार्टनर का बर्थडे मनाया। इसे सेलिब्रेशन कहें या कठोर रवैया..., यह तो आप इस वीडियो को देखकर ही जज कर पाएंगे।

दरअसल, वीडियो बनाने वाले शख्स ने यह वीडियो इसलिए बनाया ताकि वह सबको बता सके कि उसकी महिला पार्टनर ने उसे धोखा दिया। पांच दिन पहले रे बाइफोर्ड नामक शख्स ने इस वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट किया और तब से अब तक यह 76 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने अपनी महिला पार्टनर पर उसे धोखा देने का आरोप लगाया है। 90 मिनट के इस वीडियो में पहले 70 मिनट तो केवल माहौल बनाते हैं और आखिरी में बात खुलती है कि...।

वीडियो में केवल महिला दिख रही है और वह शख्स नहीं जिसने यह वीडियो बनाया और पोस्ट किया है। वह पहले महिला को आंख बंद करने को कहता है और फिर उसे फॉलो करने के लिए कहता है। महिला ठीक वैसा ही करती है। इस बीच वह महिला को ताक-झांक न करने के लिए भी कहता है। और, वह कहती है कि वह 'ताक-झांक नहीं कर रही है'। लेकिन जब वह आंख खोलती है तो.. वह क्या देखती है, आप भी इस वीडियो में देखिए सुनिए...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com