विज्ञापन

महंगी कोचिंग छोड़िए, इन 5 मुफ्त YouTube चैनल्स से करें JEE-NEET और UPSC की तैयारी

Best YouTube Channels for Exam Preparation: महंगी कोचिंग के चक्कर छोड़िए, अब आपके मोबाइल में ही देश के सबसे बड़े टीचर्स मौजूद हैं. अगर आप सरकारी नौकरी या बड़े एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, तो कई यूट्यूब चैनल्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं. इन चैनल्स पर आपको सबकुछ आसान तरीके से समझाया जाता है.

महंगी कोचिंग छोड़िए, इन 5 मुफ्त YouTube चैनल्स से करें JEE-NEET और UPSC की तैयारी
Best YouTube Channels for Exam Preparation: यहां से कर सकते हैं मुफ्त कोचिंग
AI Generated Image

Best YouTube Channels for Exam Preparation: देश में लाखों स्टूडेंट्स हर साल किसी न किसी कॉम्पटेटिव एग्जाम में शामिल होते हैं. दिल्ली से लेकर प्रयागराज और पटना तक जैसे शहर ऐसे छात्रों से पटे पड़े हैं. इनमें से कुछ स्टूडेंट्स कोचिंग करते हैं. लेकिन महंगी फीस भरना हर किसी के बस की बात नहीं है. अच्छी बात ये है कि आज के डिजिटल टाइम में आपके मोबाइल में ही पूरी दुनिया के बेहतरीन टीचर्स मौजूद हैं. ऐसे में आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी UPSC, SSC, बैंकिंग या रेलवे जैसे एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, तो यूट्यूब पर कुछ ऐसे चैनल्स हैं जो आपकी जोरदार तैयारी करा सकते हैं. चलिए जानते हैं उन 5 चैनल्स को, जो मुफ्त में एग्जाम की तैयारी को आसान बना देते हैं और बेस्ट माने जाते हैं. 

1. Study IQ Education

अगर आप देश-दुनिया की खबरों और जनरल नॉलेज (GK) में धुरंधर बनना चाहते हैं, तो यह चैनल आपके लिए बेस्ट हो सकता है. करीब 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स वाला यह चैनल UPSC और SSC जैसे एग्जाम्स के लिए काफी फेमस है. यहां रोज की ताजा खबरों का बहुत ही आसान तरीके से विश्लेषण (Analysis) किया जाता है. इनके विजुअल ग्राफिक्स पढ़ाई को बोरिंग नहीं होने देते हैं. आप इस पर डेली करंट अफेयर्स और इकोनॉमिक सर्वे की प्लेलिस्ट चेक कर सकते हैं.

2. Khan Academy

अगर आपको मैथ्स, साइंस या इकोनॉमी के बेसिक्स समझ नहीं आते, तो खान एकेडमी से बेहतर कुछ नहीं माना जाता है. दुनियाभर में फेमस इस चैनल के पास 85 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.यह चैनल किताबी ज्ञान की जगह 'कॉन्सेप्ट' क्लियर करने पर जोर देता है. अगर आप JEE या GMAT जैसे बड़े एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां के वीडियो आपके बेसिक्स को मजबूत कर देंगे. आसान भाषा और साथ में छोटे-छोटे क्विज से आपको पता चलता है कि आपने कितना सीखा.

3. Unacademy

अनअकेडमी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसने ऑनलाइन पढ़ाई का तरीका ही बदल दिया है. इनके यूट्यूब चैनल पर 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स जुड़े हुए हैं. यहां आपको देश के टॉप टीचर्स से सीधे पढ़ने का मौका मिलता है. लाइव क्लासेज और डाउट सॉल्विंग सेशन्स इनकी सबसे बड़ी ताकत हैं. UPSC, NEET और बैंकिंग की तैयारी करने वालों के लिए यह एक 'वन-स्टॉप' सॉल्यूशन है.

4. IAS with Ojaank Sir

ओजांक सर अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. करीब 28 लाख सब्सक्राइबर्स वाला यह चैनल खासकर उन लोगों के लिए है, जो इतिहास, भूगोल और राजनीति (Polity) को कहानियों की तरह समझना चाहते हैं. यहां असल जिंदगी के उदाहरण देकर मुश्किल टॉपिक्स को भी आसान बनाया जाता है. ओजांक सर को लीडरशिप के लिए अवार्ड भी मिल चुका है. यहां का प्लस पॉइंट आंसर राइटिंग यानी जवाब कैसे लिखें, इसकी प्रैक्टिस यहां बहुत अच्छी कराई जाती है.

5. Physics Wallah 

अलख पांडे (Alakh Pandey) सर, जिन्हें बच्चे 'फिजिक्स वाला' के नाम से जानते हैं, आज करोड़ों छात्रों के रोल मॉडल हैं. 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाला यह चैनल साइंस स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. अलख सर की हाई-एनर्जी और मोटिवेशनल बातें घंटों की पढ़ाई को भी आसान बना देती हैं. अगर आप JEE या NEET की तैयारी कर रहे हैं, तो फिजिक्स और केमिस्ट्री के लिए इससे बेहतर फ्री रिसोर्स मिलना मुश्किल है.

अरब देशों में भारतीय कामगार, किस सेक्टर में सबसे ज्यादा लोग, लाखों नौकरियों पर संकट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com