विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

जब ट्विटर पर बिखरी देसी महिलाओं की नथ की खूबसूरती, ट्रेंड करने लगा #NosePinTwitter

तन्ज़ीला ने NDTV से कहा, "हर महिला, जो अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रही है, अन्य महिलाओं को भी भरोसा देती है कि वे अपनी खूबसूरती को समझें..."

जब ट्विटर पर बिखरी देसी महिलाओं की नथ की खूबसूरती, ट्रेंड करने लगा #NosePinTwitter
हैशटैग #NosePinTwitter के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं...
नई दिल्ली: अगर आपने रविवार को थोड़ा-सा भी वक्त माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर बिताया होगा, तो बहुत मुमकिन है, आपने ट्रेंडिंग टॉपिक के तौर पर #NosePinTwitter को देखा हो... ढेरों महिलाएं, और कहीं-कहीं पुरुष भी इस हैशटैग के साथ तस्वीरें अपलोड करते रहे, जिनमें वे सब शानदार और खूबसूरत नथ, लौंग और बालियां आदि पहने दिख रहे हैं... यह टॉपिक इतना ज़्यादा लोकप्रिय रहा कि ट्विटर पर इस हैशटैग के साथ हज़ारों संदेश पोस्ट किए गए, और यह सब शुरू हुआ था एक महिला के अनुरोध पर...
 
दिल्ली की रहने वाली तन्ज़ीला अनीस ने NDTV को बताया, "मुझे नोज़पिन बेहद पसंद हैं... हमेशा से ही पसंद रही हैं... हाल के समय में बहुत-सी महिलाओं ने मुझसे संपर्क किया, और पूछा कि मैं अपनी नोज़पिन कहां से लाती हूं, और कैसे किसी को खूबसूरत नोज़पिन पहने देख उनकी भी ख्वाहिश होती है कि वे भी यही करें..." उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक ट्विटर यूज़र @NameFieldmt ने इस हैशटैग के साथ एक ट्वीट किया था, और बस, तभी से तन्ज़ीला ने हर बार अपनी नोज़पिन बदलने पर इसी हैशटैग का इस्तेमाल किया...
 
14 अक्टूबर को तन्ज़ीला ने ट्वीट कर सभी से अपनी तस्वीरें इसी हैशटैग के साथ पोस्ट करने का आग्रह किया...
 

हालांकि तन्ज़ीला को अंदाज़ा भी नहीं था कि उनके इस ट्वीट पर इतनी शानदार प्रतिक्रिया हासिल होगी... ट्विटर यूज़र इस ट्वीट से बेहद प्रभावित हुए, और बस, फिर इस हैशटैग के साथ ऐसी तस्वीरों की झड़ी लग गई, जिनमें लोग एक से बढ़कर एक खूबसूरत नोज़पिन पहने दिखे... बॉलीवुड अभिनेत्री चिंत्रांगदा सिंह ने भी अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें इस हैशटैग के साथ शेयर कीं...
 

तन्ज़ीला ने NDTV से कहा, "लोगों ने ऑर्गैनिकली इस हैशटैग को इस्तेमाल करना शुरू किया, और देखते ही देखते सभी की टाइमलाइन पर बहुत-सी खुशी और खूबसूरती और रंग बिखर गए... यह अद्भुत है... देसी महिलाओं की खूबसूरती का बखान करता है यह ट्रेंड..."
 
सच कहा तन्ज़ीला ने... इन तस्वीरों से तो यही साबित होता है...
 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trending On Twitter, NosepinTwitter, Social Media, Trending Hashtag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com