विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2019

Viral हो रही ''गुलाब जामुन पाव'' की तस्वीर, लोगों ने कहा, ''प्लीज ऐसा कॉम्बों मत बनाओ''

वड़ा पाव (Vada Pao) भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में खाया जाने वाला मशहूर फास्ट फूड है और कई लोगों को यह बहुत पसंद है. लेकिन हाल ही में ट्विटर पर किसी ने ''गुलाब जामुन पाव'' की एक तस्वीर शेयर की है.

Also Read in
Viral हो रही ''गुलाब जामुन पाव'' की तस्वीर, लोगों ने कहा, ''प्लीज ऐसा कॉम्बों मत बनाओ''
गुलाब जामुन पाव को देख लोगों ने कहा, प्लीज वड़ा पाव के साथ ऐसा मत करो.
नई दिल्ली:

गुलाब जामुन (Gulab Jamun) कई सारे लोगों की फेवरट मिठाई है. वहीं, वड़ा पाव (Vada Pao) भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में खाया जाने वाला मशहूर फास्ट फूड है और कई लोगों को यह बहुत पसंद है. लेकिन हाल ही में ट्विटर पर किसी ने ''गुलाब जामुन पाव'' की एक तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

यह भी पढ़ें: दीवार पर चिपके इस ''केले'' की कीमत थी 85 लाख, खा गया यह शख्स... देखें Video

दरअसल, इस तस्वीर में एक पाव के अंदर गुलाब जाबुन दिख रहा है और साथ ही एक बर्तन में बहुत सारे गुलाब जामुन नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर इस तस्वीर को एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, ''सरप्राइज के लिए इसे खोलें'', जिसके बाद से कई लोग इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह खाने में स्वादिष्ट लगेगा. वहीं कुछ अन्यों का कहना है कि इस तरह वड़ा पाव के साथ ऐसा न करें. 

यहां देखें तस्वीर: 

 एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ''वड़ा पाव को इस तरह खराब न करें''.

वहीं एक अन्य ने लिखा, अब इसे बोलते हैं ''डब्बे का खाना''. 

एक ने लिखा, ''यह वाकई में एक बुरा ख्याल नहीं है... मैं इसे ट्राय करना चाहूंगा''. 

एक अन्य ने GIF शेयर किया, जिसमें लिखा है कि ''सोसाइटी में कुछ गलत हो रहा है और इसलिए हम यहां हैं''.  

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर पर इस तरह से किसी ने खाने की चीज को अजीबो-गरीब तरह से ट्राय करने का आइडिया दिया हो. इससे पहले भी दूध वाली मैगी, दाल मखनी कैपेचीनो जैसी चीजें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gulab Jamun Pao, Vada Pao, Gulab Jamun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com