शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन के वीडियो की भरमार हो जाती है. सोशल मीडिया पर जिधर देखो वहीं शादी से जुड़े वीडियो ही देखने को मिलते हैं. इस लिस्ट में पंडित जी के फनी वीडियो से लेकर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, रिश्तेदारों के बॉलीवुड गाने पर डांस तक सभी तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. अब इसी लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल हुआ है, जो है शादी में होने वाली जूता चुराई की रस्म का. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे जब दूल्हे ने सालियों के सामने नखरा दिखाया तो सालियों ने मिलकर दूल्हे के साथ क्या किया. वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे और लड़के तो इस वीडियो को देखने के बाद सहम जाएंगे.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर सालियां दूल्हे को घेर कर बैठी हैं. काफी हंसी मज़ाक चल रहा है. देखकर पता चल रहा है कि सालियों और जीजा जी के बीच जूते चुराने की बात चल रही है. लेकिन, अचानक सालियां जीजा जी को स्टेज से खींचकर नीचे गिराती हैं और पैर से दूल्हे का जूता छीनने लगती हैं. इस दौरान आप देख सकते हैं कैसे दूल्हे का बुरा हाल हो गया है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि सालियां जूता लेने में कामयाब हो जाती हैं और फिर एक शख्स उन्हें देने के लिए कैश रुपये गिनते हुए नज़र आ रहा है. जूता चुराई का ऐसा तरीका तो शायद आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब एन्जॉय भी कर रहे हैं. इस वीडियो को @bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को ढेरों लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं