विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2021

दूल्हे ने किया जबरदस्त मेकअप, बोला- लड़कियां करती हैं तो लड़का क्यों न करे, दुल्हन ने हंसते हुए कही ये बात - देखें Video

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे को एक कुर्सी पर बैठा और अपना मेकअप करवाते देखा जा सकता है. दुल्हन, दूल्हे से कह रही है कि मुझे भी तैयार होना है. वीडियो में दूल्हे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, कि “लड़कियां मेकअप कराती है तो लड़का क्यों ना करे?

दूल्हे ने किया जबरदस्त मेकअप, बोला- लड़कियां करती हैं तो लड़का क्यों न करे, दुल्हन ने हंसते हुए कही ये बात - देखें Video
दूल्हे ने किया जबरदस्त मेकअप, बोला- लड़कियां करती हैं तो लड़का क्यों न करे

आपने कई वीडियो देखे होंगे जिसमें दुल्हन अपनी शादी के लिए तैयार होती है. लेकिन, क्या आपने कोई ऐसा वीडियो देखा है, जिसमें दूल्हा शादी के लिए अपना मेकअप करवाने के लिए उत्साहित है? अगर आपने नहीं देखा है, तो हमारे पास आपके लिए सबसे मजेदार वीडियो है. जिसमें आप दूल्हे को दुल्हन से पहले अपना मेकअप करते देखा जा सकता है. दुल्हन उससे कहती रहती है कि वह तैयार हो जाए, लेकिन दूल्हा तो अपना मेकअप करवाने में ही बिजी है और उसे कोई फर्क भी नहीं पड़ रहा है. वीडियो को उनके मेकअप आर्टिस्ट ग्लैम ने कृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वायरल वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे को एक कुर्सी पर बैठा और अपना मेकअप करवाते देखा जा सकता है. दुल्हन, दूल्हे से कह रही है कि मुझे भी तैयार होना है. वीडियो में दूल्हे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, कि “लड़कियां मेकअप कराती है तो लड़का क्यों ना करे? “दुल्हन वीडियो में कहती है, “सारा तैयार तू ही हो जाएगा. मैं ऐसे ही आ जाऊं. ” वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "दुल्हन को उठाके दुल्हे राजा खुद बैठ गए मेकअप करवाने."

देखें Video:

लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, "लड़कियों को ही सारी मस्ती क्यों करनी चाहिए." दूसरे ने लिखा, "प्यारा".

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Is Excited To Get His Makeup, Viral Video, Groom Makeup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com