Greece Red Sky Viral: जरा सोचिए, आप सुबह सोकर उठें और खिड़की खोलते ही आपको नीला आसमान नहीं, बल्कि खौफनाक 'खून' जैसा लाल मंजर दिखाई दे. ग्रीस के क्रीट और सेंटोरिनी टापुओं पर कुछ ऐसा ही हुआ कि लोगों की रूह कांप गई. न ये कोई हॉलीवुड फिल्म का सेट है और न ही कोई कैमरा फिल्टर, बल्कि कुदरत का एक ऐसा करिश्मा है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है.

Photo Credit: Credit: X/Aetheron
बुधवार की सुबह जब ग्रीस के लोगों की आंख खुली, तो बाहर का नजारा देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. आसमान गहरा सुर्ख लाल और नारंगी हो चुका था, जैसे कोई 'कयामत' का मंजर हो. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तस्वीरों का सैलाब आ गया. लोग पूछने लगे कि क्या एलियंस ने हमला कर दिया है या हम गलती से मंगल ग्रह (Mars) पर लैंड कर गए हैं? मंजर इतना खौफनाक था कि लोगों ने डर के मारे घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं.
More footage from Greece: https://t.co/sAJFq6uKiQ pic.twitter.com/YXZkOrEmvw
— Suppressed News. (@SuppressedNws1) April 1, 2026
ये भी पढ़ें:-अंडे से बाहर आते ही इस चूजे को क्यों मिल रही है Z+ सिक्युरिटी?, सुरक्षा में तैनात 50 जवान और हाई-टेक दूरबीन!
सहारा की रेत और 'एर्मिनियो' का कहर (The Science Behind the Saharan Dust Storm)
दरअसल, इस पूरे ड्रामे के पीछे हाथ है 'एर्मिनियो' (Erminio) नाम के एक ताकतवर तूफान का. लीबिया के सहारा रेगिस्तान से उठी लाखों टन रेत को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं उड़ाकर ग्रीस ले आईं.
Rare Red Sandstorm Sweeps through Crete Greece and Libya.
— Suppressed News. (@SuppressedNws1) April 1, 2026
The Sandstorm is expected to start hitting Egypt and other areas in the upcoming hours.
Videos are from Greece and Libya today.
No filters, this is how it looks like: pic.twitter.com/TLoKvC0biD
अब आप सोच रहे होंगे कि रेत से आसमान लाल कैसे हुआ? तो जनाब, इस रेत में आयरन ऑक्साइड यानी 'जंग' की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. जब सूरज की रोशनी इन महीन कणों से टकराती है, तो सिर्फ लाल और नारंगी रंग ही हमारी आंखों तक पहुंच पाता है, जिससे पूरा माहौल किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगने लगता है.

Photo Credit: Credit: X/@SuppressedNws1
उड़ानों पर लगा ब्रेक, थम गई जिंदगी (Flights Grounded as Dust Chokes the Islands)
यह सिर्फ देखने में ही डरावना नहीं था, बल्कि इसने जिंदगी की रफ्तार भी थाम दी. हवा इतनी जहरीली और दमघोंटू हो गई कि प्रशासन को हेल्थ इमरजेंसी जारी करनी पड़ी. ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट्स को रास्ता बदलना पड़ा और कई जहाजों को दूसरे शहरों में लैंड कराया गया. इंटरनेट पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि 'लगता है आसमान का फिल्टर खराब हो गया है', तो कोई कह रहा है कि 'अगर ऐसा मंजर दिखे तो मैं दोबारा चादर तानकर सो जाऊं, क्योंकि दुनिया तो वैसे ही खत्म होने वाली है.'

Photo Credit: Credit: X/@SuppressedNws1
कुदरत जब अपना रंग दिखाती है, तो अच्छे-अच्छों के होश ठिकाने लगा देती है. ग्रीस की ये लाल सुबह हमें याद दिलाती है कि हम पर्यावरण के सामने कितने छोटे हैं. फिलहाल, वहां के लोग आसमान के फिर से नीला होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वो इस 'मार्स वाली फीलिंग' से बाहर निकल सकें.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं